लाइव न्यूज़ :

अजित पवार की बगावत के बाद सोनिया गांधी ने की शरद पवार से बात, दिया समर्थन

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2023 10:19 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में विभाजन के बाद कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से फोन पर बात की और मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और उन्हें समर्थन दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने शरद पवार से फोन पर बात की और मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और उन्हें समर्थन दिया।अजित पवार रविवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए।अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में विभाजन के बाद कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से फोन पर बात की और मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और उन्हें समर्थन दिया। यह बात तब सामने आई है जब एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार रविवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए और राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एएनआई को बताया, "सोनिया गांधी ने शरद पवार से फोन पर बात की है और स्थिति पर चर्चा की है और उन्हें समर्थन दिया है, इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने शरद पवार से बात की थी।" दूसरी ओर फेरबदल के कुछ घंटों बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि "यह 'गुगली' नहीं है, यह डकैती है" और वह पार्टी छोड़ने वालों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

अपने भतीजे और पार्टी के आठ अन्य नेताओं के बगावत कर महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, पवार ने कहा कि जो कुछ हुआ उसे लेकर वह चिंतित नहीं हैं और पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के खिलाफ भी कार्रवाई का संकेत देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया।

शरद पवार ने कहा कि जो लोग शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुए उनमें से कुछ ईडी मामलों का सामना कर रहे हैं। अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आठ अन्य एनसीपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

टॅग्स :शरद पवारअजित पवारसोनिया गाँधीकांग्रेसNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज