लाइव न्यूज़ :

जयपुर एयरपोर्ट पर शशि थरूर फंसे, 'सिस्टर' बोले थे किसी ने 'पिस्टल' सुन लिया

By भारती द्विवेदी | Updated: January 25, 2018 21:21 IST

सीआईएसएफ सूत्रों ने कंफर्म कर दिया है कि शशि थरूर को डिटेन नहीं किया गया है। 

Open in App

कांग्रेस सांसद शशि थरूर 'जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल' में हिस्सा लेने के लिए जयपुर गए हैं। ऐसी खबर आई थी कि जयपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद के बैग से पिस्टल मिला था, जिसकी वजह से उन्हें 35 मिनट तक रोक कर डिटेन किया गया है। लेकिन एएनआई की खबर के अनुसार सीआईएसएफ सूत्रों ने कंफर्म कर दिया है कि शशि थरूर को डिटेन नहीं किया गया है। 

सीआईएसएफ सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट पर शशि थरूर अपनी बहन का इंतजार कर रहे थे। किसी ने उनसे पूछा कि वो किस का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा- 'माय सिस्टर', लेकिन सामने वाले को सिस्टर को  पिस्टल सुन लिया और उसने इसकी शिकायत सुरक्षाकर्मियों से कर दी। एजेंसियां हरकत में आईं और थरूर से पूछताछ की गई। हालांकि तुरंत ही अहसास हो गया कि ये महज सुनने वाले की गलती की वजह से हुआ है। मामले को तुरंत ही खत्म कर थरूर को रवाना कर दिया गया।

बता दें कि 'जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल' का 11वां संस्करण शुरू हो चुका है। ये फेस्टिवल 25-29 जनवरी तक चलेगा। शशि थरूर हर साल इस फेस्टिवल में हिस्सा लेते हैं। 

टॅग्स :शशि थरूरजयपुर लिटरेचर फेस्टिवलजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीडियो: हिन्दी को लेकर लोक सभा में भिड़े सुषमा स्वराज और शशि थरूर

भारतकेंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के बयान पर बोले शशि थरूर- हिंदुत्ववादी बनाना चाहते हैं हिन्दू पाकिस्तान

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल