लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: गरीबों तक भोजन पहुंचाने में जुटे रहे सिपाही को कोविड-19 संक्रमण का संदेह, क्वारांटाइन में भेजा

By भाषा | Updated: April 24, 2020 14:02 IST

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में गरीबों की मदद कर रहे सिपाही को कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के संदेह में क्वारांटाइन किया गया है। जांच के लिए सैंपल ले लिया गया है। फिलहाल वह मेडिकल कालेज भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरीबों तक अनाज और भोजन पहुंचाने में जुटे एक सिपाही को कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के संदेह में पृथक कर दिया गया है। उसे मेडिकल कालेज के पृथक वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

शाहजहांपुर:  लॉकडाउन के दौरान गरीबों तक अनाज और भोजन पहुंचाने में जुटे रहे एक सिपाही को कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के संदेह में पृथक कर दिया गया है। राजकीय मेडिकल कालेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि पीआरवी में तैनात सिपाही के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है और उसे मेडिकल कालेज के पृथक वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद उसका उचित उपचार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अपर्णा गौतम ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सिपाही बहुत मेहनती है और लॉकडाउन अवधि में उसने गरीबों के यहां भोजन और अनाज के अलावा जरूरत की अन्य चीजें पहुंचाने में काफी मदद की है ।

अपर्णा ने बताया कि सिपाही की तीन दिन से तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्होंने कहा, ''मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि इस कोरोना वायरस के दौर में सभी लोगों के साथ-साथ घरों पर खाद्यान्न और जरूरत की अन्य चीजें पहुंचाने में जुटे हमारे पुलिसकर्मी भी संक्रमण मुक्त रहें। आम जनता अपने घरों के भीतर रहकर कोरोना वायरस को हरायें।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसशाहजहाँपुरकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए