लाइव न्यूज़ :

सौर घोटाला: सीबीआई ने चांडी और अन्य के विरुद्ध मामले की जांच अपने हाथ में ली

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:25 IST

Open in App

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सौर घोटाले की मुख्य आरोपी महिला द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के संबंध में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री के. सी. वेणुगोपाल तथा अन्य नेताओं के विरुद्ध दर्ज मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि चांडी समेत छह लोगों के विरुद्ध मामले पिछले कई वर्षों में दर्ज किये गए और केरल पुलिस की अपराध शाखा ने इसकी जांच की थी। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की सरकार के दौरान हुए करोड़ों रुपये के सौर घोटाले में आरोपी एक महिला की शिकायत के आधार पर यह मामले दर्ज किये गए थे। शिकायत में कहा गया था कि आरोपियों ने 2012 में महिला का यौन शोषण किया। केरल की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नीत सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस निर्णय को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि माकपा सरकार को पार्टी के नेताओं के विरुद्ध कुछ नहीं मिला और चुनाव से ठीक पहले उन्होंने यह निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल