लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में छह लाख लोगों को संक्रमण की आशंका : अध्ययन

By भाषा | Updated: August 19, 2020 20:58 IST

इस अध्ययन से खुलासा हुआ कि करीब दो लाख लोग वायरस संबंधी सामग्री उत्सर्जित कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सार्स कोव-2 से संक्रमित व्यक्तियों के न केवल नाक और मुंह से बल्कि मल के जरिए भी वायरस बाहर आते हैं।सीसीएमबी ने कहा कि उसका अध्ययन मेडआरएक्सआईवी में पोस्ट किया गया है और उसकी अभी समीक्षा नहीं हुई है। 

हैदराबाद में कम से कम छह लाख ऐसे लोग हो सकते हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हों लेकिन उनमें से ज्यादातर बिना लक्षण वाले हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। बुधवार को एक अध्ययन में यह बात कही गयी है। सीएसआईआर - सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलीक्युलर बॉयोलोजी (सीसीएबी) और सीएसआईआर - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलोजी (आईआईसीटी) द्वारा कराये गये अध्ययन में कहा गया है कि सार्स कोव-2 से संक्रमित व्यक्तियों के न केवल नाक और मुंह से बल्कि मल के जरिए भी वायरस बाहर आते हैं।

सीसीएमबी और आईआईसीटी ने संभावित रूप से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या का अनुमान लगाने के लिए संयुक्त प्रयास के तहत विभिन्न सीवेज शोधन संयंत्रों (एसटीपी) से सीवेज नमूने इकट्ठा किये । सीसीएमबी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि हैदराबाद के 80 फीसद एसटीपी पर कराये गये इस अध्ययन से खुलासा हुआ कि करीब दो लाख लोग वायरस संबंधी सामग्री उत्सर्जित कर रहे हैं।

सीसीएमबी ने कहा कि चूंकि केवल 40 फीसद सीवेज ही एसटीपी में पहुंचता है, जो इस बात का संकेत है कि यहां करीब छह लाख लोगों में यह वायरस था या अब है। सीसीएमबी ने कहा, ‘‘ हैदराबाद के बाद 80 फीसद एसटीपी पर आधारित इस अध्ययन से खुलासा हुआ है कि करीब दो लाख ऐसे हैं जिनके शरीर से इस वायरस संबंधी सामग्री निकल रही है।’’

उसने कहा, ‘‘चूंकि बस 40 फीसद सीवेज ही एसटीपी में पहुंचता है ऐसे में यह आंकड़ा संभावित रूप से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या का अधिक गहराई से अनुमान लगाने के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है और यह अनुमान करीब छह लाख होता है जो जनसंख्या का छह फीसद है। उनमें लक्षण और बिना लक्षण वाले और हाल ही में स्वस्थ हुए व्यक्ति शामिल हैं।’’ सीसीएमबी ने कहा कि उसका अध्ययन मेडआरएक्सआईवी में पोस्ट किया गया है और उसकी अभी समीक्षा नहीं हुई है। 

टॅग्स :हैदराबादकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

ज़रा हटकेविवाह नहीं कराओगे तो जान दूंगा?, शादी टूटने से नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़ा मंटू कुमार, आत्महत्या की धमकी, 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतरा

भारत‘पेट्रोल, गैस और डीज़ल का इस्तेमाल बहुत संयम से करें’: पश्चिम एशिया तेल संकट के बीच मोदी का संदेश

क्राइम अलर्टHyderabad News: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल; पहले पीछा किया, फिर चाकू से वार कर ली इंजीनियरिंग छात्र की जान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज