लाइव न्यूज़ :

सीवानः जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, कल्याण मंत्री संतोष सुमन ने कहा-छोटी-मोटी घटना, ऐसी घटनाएं होती रहती हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 24, 2023 16:36 IST

बिहारः एससी/एसटी कल्याण मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि इस तरह की छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है। जो शराब पी रहे हैं और जो बेच रहा है दोनों पर सरकार कार्रवाई करेगी और कर भी रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो पहले ही कहा था कि शराब बुरी चीज है।आने-वाले दिनों में शराब से मौत की घटना कम होगी। शराब के सप्लाई चेन को तोड़ी भी जा रही है।

पटनाः बिहार के सीवान जिले में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले पर राज्य के एससी/एसटी कल्याण मंत्री संतोष सुमन का बेतुका बयान सामने आया है। 8 लोगों की मौत को मंत्री ने छोटी मोटी घटना बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो पहले ही कहा था कि शराब बुरी चीज है।

इससे दूरी बनाकर रखना है। लेकिन उनकी बातों को भी लोग नजरअंदाज कर रहे हैं और शराब पीकर मर रहे हैं। हालांकि उन्होंने उनके मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त किया है। मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि इस तरह की छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है। जो शराब पी रहे हैं और जो बेच रहा है दोनों पर सरकार कार्रवाई करेगी और कर भी रही है।

आने-वाले दिनों में शराब से मौत की घटना कम होगी। उन्होंने कहा कि शराब छोड़ बच्चों का भविष्य बनाइए, बच्चे पढ़ेगे तो आपका और राष्ट्र का विकास होगा। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के दौरान लोगों को बता रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से लोगों को सबक लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शराब के सप्लाई चेन को तोड़ी भी जा रही है।

निश्चित तौर पर आने वाले दिन में जहरीली शराब से हो रहे मौत की घटना धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। उन्होंने कहा कि शराब सेवन से दूर होना चाहिए, लेकिन फिर कुछ भटके हुए लोग शराब पी रहे हैं। इससे जितना दूर रहिएगा, उतना अच्छा रहेगा।

उल्लेखनीय है कि सीवान जिले में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर मचाया है। यहां पिछले 24 घंटों में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई है। एक मौत गोपालगंज में भी हुई है। जबकि 14 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। इनमें 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज