लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के हालात मणिपुर से भी खराब, नहीं बची है कानून-व्यवस्था", भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 7, 2024 14:46 IST

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने रविवार को ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हालात इतने बिगड़ गये हैं कि मौजूदा समय में राज्य की स्थिति मणिपुर से भी बदतर हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल की हालत मणिपुर से भी खराब हैउन्होंने कहा कि बंगाल और बांग्लादेश सीमा पर भी सुरक्षा हालात ठीक नहीं हैंईडी अधिकारियों पर हुए हमले से पता चलता है कि बंगाल में कानून-व्यवस्था फेल हो चुकी है

कोलकाता:पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने रविवार को ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हालात इतने बिगड़ गये हैं कि मौजूदा समय में राज्य की स्थिति मणिपुर से भी बदतर हो गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा, "बंगाल की स्थिति तो मणिपुर से भी खराब है। लोगों तो राज्य में ऐसी सरकार के लिए वोट करने पर अफसोस हो रहा है। यह सरकार जो कर रही है उसके लिए बंगाल के लोग उसे दंडित करेंगे। यहां पर कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। हम देख सकते हैं कि बंगाल और बांग्लादेश सीमा पर भी सुरक्षा हालात ठीक नहीं हैं।"

भाजपा नेता दिलीप घोष का यह बयान पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली गांव में बीते शुक्रवार की सुबह ईडी टीम पर हुए हमलों के बाद आया है, जिसमें ईडी अधिकारियों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक स्तर के एक नेता के आवास पर कथित राशन घोटाले में छापामेरी के वक्त रास्ते में हमला हुआ था।

इस बीच बंगाल कांग्रेस के अध्यक्षऔर लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह हमला साबित करता है कि पश्चिम बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची है।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जांच एजेंसी के अधिकारियों पर हमला कथित तौर पर "साबित करता है कि राज्य सरकार और पुलिस बल के बीच एक अनैतिक गठबंधन है।

उन्होंने बीते शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, ''भारत में कहीं भी ऐसी घटना नहीं होती जैसी संदेशखाली गांव में हुई। गुरुवार की घटना गुंडागर्दी का एक उदाहरण थी, जो सत्तारूढ़ दल और पुलिस बल के बीच अनैतिक संबंधों को साबित करती है।"

कांग्रेस नेता चौधरी की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के दिलीप घोष ने कांग्रेस को घेरते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पिछले 30 वर्षों में कश्मीर में कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ही कश्मीर में शांति लाए हैं। केंद्र सरकार राज्य में भ्रष्टाचार और हिंसा को खत्म करने के प्रयास कर रही है लेकिन उनके काम में बाधा डाली जा रही है।"

इसके अलावा दिलीप घोष ने तृणमूल सांसद शताब्दी रॉय की भी आलोचना की और कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार और हिंसा उनके निर्वाचन क्षेत्र बीरभूम में हो रही है।

दिलीप घोष ने कहा, "कोयला, शिक्षा विभाग और राशन से जुड़े भ्रष्टाचार के सबसे ज्यादा मामले बीरभूम जिले में हुए हैं। जहां के नेता आज जेल में हैं। संदेशखाली की घटना देश के लिए चौंकाने वाली है। इससे साबित होता है कि बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं है, यह बेहद चिंता का विषय है।''

टॅग्स :Dilip Ghoshप्रवर्तन निदेशालयपश्चिम बंगालEDWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?