लाइव न्यूज़ :

सीतलकूची हत्याकांड : सीआईडी की पूछताछ में शामिल नहीं हुए सीआईएसएफ के कर्मी

By भाषा | Updated: May 11, 2021 21:14 IST

Open in App

कोलकाता, 11 मई सीतलकूची में हत्याओं के सिलसिले में पश्चिम बंगाल सीआईडी द्वारा भेजे गए समन के बाद मंगलवार को पूछताछ के लिए सीआईएसएफ के छह कर्मी पेश नहीं हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ ने जांच एजेंसी को अभी तक उनकी अनुपस्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी है।

एजेंसी के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम आज रात तक उनके जवाब का इंतजार करेंगे। अगर हमें जवाब नहीं मिलता है तो हम उन्हें नोटिस भेजेंगे। अगर वे पेश नहीं होते हैं तो हम अदालत का रूख करेंगे।’’

कूच बिहार जिले के सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र के जारपाटकी में मतदान केंद्र संख्या 126 पर दो अधिकारियों सहित सीआईएसएफ के छह कर्मियों की ड्यूटी थी। दस अप्रैल को चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी।

घटना की जांच सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि सीआईडी हत्याओं की जांच के सिलसिले में कूच बिहार के पूर्व पुलिस अधीक्षक देबाशीष धर को समन करने के बारे में विचार कर रही है।

ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद धर को निलंबित कर दिया गया था।

घटना के एक गवाह सहित माथाभंगा थाने के तीन अधिकारियों से भी आज पूछताछ की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट