लाइव न्यूज़ :

Silkyara Tunnel: ...'मैं वकील हसन हूं', 41 जान बचाई और घर पर बुलडोजर चला दिया

By धीरज मिश्रा | Updated: February 29, 2024 11:01 IST

Silkyara Tunnel: उत्तराखंड के सिल्कयारा टनल तो आपको याद ही होगा। इस टनल में 41 मजूदर फंस गए थे। इन मजदूरों को बचाने के लिए रैट माइनरों की मदद ली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे41 लोगों की जान बचाने वाले वकील हसन के घर चला बुलडोजर वकील हसन उत्तराखंड के सिल्कयारा टनल में हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में थे शामिल डीडीए ने कहा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहे हैं

Silkyara Tunnel: उत्तराखंड के सिल्कयारा टनल तो आपको याद ही होगा। इस टनल में 41 मजूदर फंस गए थे। इन मजदूरों को बचाने के लिए रैट माइनरों की मदद ली गई थी। रैट माइनरो में दिल्ली के रहने वाले वकील हसन भी थे। जिनके घर पर डीडीए ने बुलडोजर चला दिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रैट माइनर ने कहा कि मैं वकील हसन हूं हमने सिल्कयारा टनल से 41 लोगों की जान बचाई थी। उसका सिला हमें यह मिला है कि हमारा घर तोड़ दिया गया। वीडियो में उनके साथ एक अन्य सदस्य भी हैं। वीडियो जारी कर वकील हसन ने कहा कि जिस घर को तोड़ दिया गया वहां बच्चे पढ़ते थे। हम उन्हें पढ़ाते थे। डीडीए ने हमारा घर तोड़ दिया है। इधर वकील हसन के घर तोड़े जाने के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कमेंट किए जा रहे हैं।

दिल्ली में कहां रहते हैं वकील हसन

रैट माइनर वकील हसन दिल्ली के खजूरी खास में स्थित श्रीराम कॉलोनी में रहते हैं। वकील हसन ने कहा है कि यहां उनके घर को डीडीए के द्वारा बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने कहा कि घर गिराने से पहले हमें किसी तरह का कोई नोटिस नहीं दिया गया।

वकील हसन के घर गिराने पर डीडीए का पक्ष

डीडीए का कहना है कि जिस जमीन पर घर था वह जमीन नियोजित विकास भूमि का हिस्सा थी। वहीं. अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत इस इलाके में यह मुहिम चलाई गई।

रैट माइनर के समर्थन में आए लोग

वकील हसन के समर्थन में लोग लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने 41 लोगों की जान बचाने में अपनी भूमिका निभाई थी। हालांकि, आज वह अपने घर से बेघर हो गए। वहीं, दूसरी तरफ वकील हसन के परिवार जल्द ही दिल्ली सरकार से मिलने वाले हैं।

टॅग्स :उत्तराखण्डदिल्लीDDAआम आदमी पार्टीपुष्कर सिंह धामीसोशल मीडियावायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos