लाइव न्यूज़ :

सिक्किम: 25 साल की पवन चामलिंग सरकार को उखाड़ फेंका सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने, जानें नए CM पीएस गोले के बारे में

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 27, 2019 08:46 IST

2019 विधानसभा चुनाव में एसकेएम ने सिक्किम पर 25 साल तक शासन करने वाले एसडीएफ के पवन कुमार चामलिंग को सत्ता से बाहर कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में कुल 32 सीटों में से 17 सीटों पर जीत हासिल की है।आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पीएस गोले नाम से प्रसिद्ध प्रेम सिंह तमांग

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के अध्यक्ष पी एस गोले के नाम से प्रसिद्ध प्रेम सिंह तमांग सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि 51 वर्षीय गोले को सोमवार सुबह 10 बजे राज्यपाल गंगा प्रसाद पालजोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण में उनके मंत्रि परिषद के कुछ सदस्य भी शामिल होंगे। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में कुल 32 सीटों में से 17 सीटों पर जीत मिली थी जबकि 15 सीटों पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने जीत हासिल की थी।

राज्यपाल ने ली कानूनी सलाह

शनिवार को एसकेएम सुप्रीमो गोले अपने 17 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने कहा कि वो इस मामले में कानूनी राय लेंगे क्योंकि गोले 2016 के भ्रष्टाचार के एक मामले में 1 साल की सजा काट चुके हैं। कानूनी सलाह लेने के बाद राज्यपाल ने गोले को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

कैसे बनी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा

प्रेम सिंह तमांग उर्फ पीएस गोले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के दिग्गज नेता और विधायक थे। वो सिक्किम की पवन चामलिंग सरकार में मंत्री भी थे। साल 2009 में उन्होंने चामलिंग की आलोचना करना शुरू कर दिया। 4 फरवरी 2013 को सिक्किम के सोरेंग में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा का गठन किया। इसकी पहली अध्यक्ष बनी भारती शर्मा। इसके बाद सितंबर 2013 में पीएएस गोले के हाथ में एसकेएम की कमान सौंप दी गई और उन्हें पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कई दिग्गजों ने किया समर्थन

2014 विधानसभा चुनाव में एसकेएम सभी 32 सीटों पर चुनाव लड़ी और 10 सीटों पर जीत हासिल हुई। एसकेएम को सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नार बहादुर भंडारी ने भी बिना शर्त समर्थन दिया था और 2014 में पार्टी की जीत में सक्रिय भूमिका निभाई थी। बीबी गुरुंग ने भी एसकेएम को अपना समर्थन दिया था।

चामलिंग को किया सत्ता से बाहर

2019 विधानसभा चुनाव में एसकेएम ने सिक्किम पर 25 साल तक शासन करने वाले एसडीएफ के पवन कुमार चामलिंग को सत्ता से बाहर कर दिया है। चामलिंग दिसंबर 1994 से सूबे के मुख्यमंत्री थे। चामलिंग ने रविवार को कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं और विपक्षी नेता की भूमिका निभाने को तैयार हैं।

सिक्किमः कुछ जरूरी बातेंः-

- सिक्किम भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है क्योंकि यहां चीन, नेपाल, भूटान और तिब्बत की सीमाएं लगती हैं।

- सिक्किम राज्य की आबादी 6 लाख 48 हजार है। यहां मतदाताओं की संख्या 3 लाख 70 हजार है जिसमें महिला वोटर एक लाख 79 हजार हैं।

- सिक्किम में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट पिछले 25 साल से सत्ता पर काबिज थी। 2014 विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को 22 सीटें मिली थीं वहीं 2009 चुनाव में एसडीएफ ने सभी 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी।  

टॅग्स :सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019सिक्किमपवन कुमार चमलिंगसिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भारतमोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सरकार प्रमुख बने, तोड़ा पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों का रिकॉर्ड

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज