लाइव न्यूज़ :

Sidhu Moosewala Murder: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, सीएम मान और राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने दुख जताया, जानें डॉक्टर ने क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 29, 2022 21:10 IST

Sidhu Moosewala Murder: पुलिस उपाधीक्षक (मनसा) गोबिंदर सिंह नेबताया कि 27 वर्षीय मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को कई गोलियां लगीं। हमले के समय वह जवाहरके गांव में अपनी जीप में थे।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर विजय सिंगला से हार गए थे।विधानसभा चुनाव में मनसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।डॉ रंजीत राय ने कहा कि कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला को मृत लाया गया था। 

Sidhu Moosewala Murder: पंजाब के मनसा जिले में रविवार को मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना से एक दिन पहले राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी।

पुलिस उपाधीक्षक (मनसा) गोबिंदर सिंह नेबताया कि 27 वर्षीय मूसेवाला को कई गोलियां लगीं। हमले के समय वह जवाहरके गांव में अपनी जीप में थे। उन्होंने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में मनसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर विजय सिंगला से हार गए थे।

मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रंजीत राय ने कहा कि कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला को मृत लाया गया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गायक सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या से स्तब्ध, दुखी हूं। इसमें शामिल किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने मूसेवाला की हत्या पर स्तबधता और आक्रोश व्यक्त किया है और उनकी सुरक्षा वापस लेने के लिए राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया, ''पंजाब से कांग्रेस उम्मीदवार रहे और एक प्रतिभाशाली संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या, कांग्रेस पार्टी और पूरे देश के लिए एक भयानक सदमे की तरह है। उनके परिवार, प्रशंसकों और मित्रों के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस बेहद दुखद घड़ी में हम एकजुट और अडिग हैं।''

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से गहरा स्तब्ध और दुखी हूं। मूसेवाला को कांग्रेस में लाने में अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है।

वडिंग ने ट्वीट किया, ''भगवंत मान सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लेने के 2 दिन बाद ही उन्हें मानसा में गोलियों से भून दिया गया। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने नैतिक अधिकार खो दिया है। इसे बर्खास्त किया जाना चाहिये।'' पंजाब पुलिस ने शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा शनिवार को वापस ले ली थी। पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

उनके चाहने वालों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। कांग्रेस नेता डॉ राज कुमार वेरका ने कहा कि सिद्धू मूसे वाला की मौत की ज़िम्मेदारी भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की है। यह दुष्मनी में लोगों की सुरक्षा वापस ले रहे हैं। पंजाब में क़ानून-व्यवस्था का जनाज़ा निकला हुआ है, गैंगस्टर दनदना रहे हैं।

हमले पर गुस्सा और स्तब्धता जताते कांग्रेस के कई नेताओं ने संकेत दिया कि मूसेवाला की मौत हो गई है, हालांकि उनकी हालत के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया, ''गोलीबारी में सिद्धू मूसेवाला की मौत के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं-व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त वीडियो को संवेदनशीलता के कारण साझा नहीं कर रहा हूं, लेकिन उन्हें कई गोलियां मारी गई हैं।''

पंजाब पुलिस ने शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा शनिवार को वापस ले ली थी। मूसेवाला विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए थे। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला जो प्रसिद्ध गायक थे और उन्होंने पंजाब की शान बनाई। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की घटिया राजनीति के कारण आज वो शिकार हुए और 20 गोलियों से उन पर हमला हुआ जिसमें उनकी जान चली गई।

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyकांग्रेसभगवंत मानराहुल गांधीसिद्धू मूसेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज