लाइव न्यूज़ :

मूसेवाला हत्याकांडः पंजाबी गायक के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, मान सरकार को बर्खास्त करने की मांग, कांग्रेस ने 'राजनीतिक हत्या बताया'

By अनिल शर्मा | Updated: May 30, 2022 07:55 IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रविवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। ठाकुर ने ट्वीट किया, 'पंजाब की आप सरकार द्वारा सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के बाद पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैरविवार मानसा जिले में पंजाबी गायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।घटना के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान विपक्ष के निशाने पर हैं

चंडीगढ़ः पंजाब के मशहूर गायक पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू (सिद्धू मूसेवाला) की रविवार को हत्या के बाद उनकी सुरक्षा कम किए जाने को लेकर राज्य में विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इस घटना को जहां 'राजनीतिक हत्या' करार दिया। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंजाब की आप सरकार के इसका जिम्मेदार ठहराया तो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की। 

हत्या के बाद पंजाबी गायक के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घर के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। घटना से एक दिन पहले राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी। गौरतलब है कि रविवार मानसा जिले में पंजाबी गायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कांग्रेस की पंजाब ईकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाबी गायक की 'बर्बर हत्या' की निंदा करते हुए कहा कि यह एक राजनीतिक हत्या है जिसे एक सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। उन्होंने इस हत्या के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, 'मैं अपने सहकर्मी और पार्टी के उभरते सितारे को खोने से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।' 

वडिंग ने ट्वीट किया, ''भगवंत मान सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लेने के दो दिन बाद ही उन्हें (मूसेवाला को) मानसा में गोलियों से भून दिया गया। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने (सत्ता में बने रहने का) नैतिक अधिकार खो दिया है। इसे बर्खास्त किया जाना चाहिए।'' 

उधर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रविवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। ठाकुर ने ट्वीट किया, 'पंजाब की आप सरकार द्वारा सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।' उन्होंने कहा, 'आज इस हत्या का कोई जिम्मेदार है तो वह पंजाब की आप सरकार ही मानी जाएगी।' उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा नेता ने कहा कि आप सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह असफल है, जिसका उदाहरण आज आमजन देख रहा है। 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि घटना के जिम्मेदार मान हैं। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा, सिद्धू मूसेवाला की जिस तरह से हत्या की गई है, उसके लिए जिम्मेदार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं। मुख्यमंत्री और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को तुरंत पद स इस्तीफा देना चाहिए। वे (भगवंत मान) किस मुंह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े होंगे। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाभगवंत मानगजेंद्र सिंह शेखावतजयराम ठाकुरकांग्रेसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज