लाइव न्यूज़ :

सरकारी एजेंसियां और बैंक इंसान को निराशा में डाल सकती हैं, मेरे साथ क्या हो रहा है आप देख सकते हैंः माल्या

By भाषा | Updated: July 31, 2019 18:27 IST

ट्वीट में लिखा , " पश्चिमी देशों में , सरकार और बैंक कर्जदारों को कर्ज चुकाने में मदद करते हैं। मेरे मामले में वह कर्ज अदायगी में हर तरह से रोड़ा अटकाने की कोशिश कर रही हैं और मेरी संपत्तियों को पाने की होड़ में लगी हैं। "

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ ने कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के निदेशक मंडल को लिखे कथित पत्र में आयकर विभाग पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। सरकारी एजेंसियां और बैंक किसी भी इंसान को निराशा में डाल सकती हैं। मेरे साथ क्या हो रहा है आप देख सकते हैं।

वित्तीय संकट से जूझ रहे शराब कारोबारी विजय माल्या ने कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक वी जी सिद्धार्थ की मौत के मामले में भारतीय एजेंसियों और बैंकों पर निशाना साधते हुए उन्हें " दोषी और निर्दयी " करार दिया है।

सिद्धार्थ सोमवार शाम से लापता थे और बुधवार को मंगलुरु के नजदीक नेत्रावती नदी में उनका शव स्थानीय मछुआरों और पुलिस को मिला। माल्या ने अपने ट्वीट में कहा , " मैं वी . जी , सिद्धार्थ से परोक्ष रूप से जुड़ा हुआ हूं। वह एक बढ़िया इंसान और बुद्धिमान उद्यमी थे। मैं उनके खत में लिखी बातों को देखकर टूटा हुआ महसूस कर रहा हूं।

सरकारी एजेंसियां और बैंक किसी भी इंसान को निराशा में डाल सकती हैं। मेरे साथ क्या हो रहा है आप देख सकते हैं। मेरी कर्ज अदायगी की पेशकश के बावजूद मेरे साथ क्या कर रही हैं। ये निंदनीय और निर्मम है। "

उल्लेखनीय है कि माल्या, वी.जी. सिद्धार्थ के नजदीकी रिश्तेदार हैं। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा , " पश्चिमी देशों में , सरकार और बैंक कर्जदारों को कर्ज चुकाने में मदद करते हैं। मेरे मामले में वह कर्ज अदायगी में हर तरह से रोड़ा अटकाने की कोशिश कर रही हैं और मेरी संपत्तियों को पाने की होड़ में लगी हैं। "

उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ ने कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के निदेशक मंडल को लिखे कथित पत्र में आयकर विभाग पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। 

टॅग्स :कैफ़े काफी डेविजय माल्याप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज