लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सिद्धरमैया सरकार ने पिछली सरकार द्वारा किसी भी विभाग को जारी किए गए धन को रोकने का निर्देश दिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 22, 2023 19:05 IST

सिद्धरमैया के नेत़ृत्व में बनी कांग्रेस सरकार ने एक आदेश पारित किया है जिसमें लंबित कार्यों को रोकने का निर्देश दिया गया है। पिछली सरकार द्वारा किसी बोर्ड, निगम या विभाग को जारी किए गए धन को रोकने का निर्देश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में सिद्धरमैया के नेत़ृत्व में बनी कांग्रेस सरकार एक्शन मोड में कर्नाटक सरकार ने एक आदेश पारित किया हैपिछली सरकार द्वारा किसी बोर्ड, निगम या विभाग को जारी किए गए धन को रोकने का निर्देश दिया गया

बेंगलुरु: कर्नाटक में सिद्धरमैया के नेत़ृत्व में बनी कांग्रेस सरकार कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गई है। इसी क्रम में कर्नाटक सरकार ने एक आदेश पारित किया है जिसमें लंबित कार्यों को रोकने का निर्देश दिया गया है। पिछली सरकार द्वारा किसी बोर्ड, निगम या विभाग को जारी किए गए धन को रोकने का निर्देश दिया गया है। सिद्धरमैया के नेत़ृत्व में बनी कांग्रेस सरकार ने निर्णय लिया है कि पिछली भाजपा सरकार द्वारा घोषित की गई ऐसी परियोजनाएं जिन पर काम शुरू नहीं हुआ है उन्हें रोक दिया जाए। 

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर में गंगा जल और गोमूत्र का छिड़काव कर उसका 'शुद्धिकरण' किया। कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान में भाजपा के शासन को 'भष्ट' शासन बताया था और बोम्मई सरकार पर 40 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप लगाया था। कांग्रेस कर्नाटक के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इस साल जनवरी में कहा था कि विधान सौध (विधानसभा) को गोमूत्र से "शुद्ध" करने का समय आ गया है। 

कर्नाटक में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में 135 सीटें जीतने के बाद, सिद्धारमैया ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डीके शिवकुमार ने उनके डिप्टी के रूप में शपथ ली। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के अलावा, कम से कम आठ अन्य कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

शपथ ग्रहण के कुछ देर बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव में दी गई '5 गारंटी' को लागू करने को मंजूरी प्रदान की गई। कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34 है। फिलहाल मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत कुल 10 सदस्य हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumarकांग्रेसBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज