लाइव न्यूज़ :

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बारीदार समुदाय के विरोध प्रदर्शन के बीच स्थापना दिवस मनाया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:48 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर में बारीदार समुदाय के विरोध प्रदर्शन के बीच श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोमवार को अपना स्थापना दिवस मनाया और इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। बोर्ड के गठन से पहले बारीदार समुदाय ही इस तीर्थ स्थल का प्रबंधन देखता था और अपने अधिकारों को बहाल करने की मांग कर रहा है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का गठन आज ही के दिन वर्ष 1986 में किया गया था। बोर्ड के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि स्थापना दिवस मनाने के लिए रियासी जिले में त्रिकूटा की पहाड़ियों पर स्थित तीर्थ स्थल, कटरा स्थित आधार शिविर, जम्मू और अन्य स्थानों पर धार्मिक आयोजन किए गए, जिसमें बोर्ड के कर्मचारियों और तीर्थ यात्रियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर बोर्ड के कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने कोविड-19 महमारी के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतरीन सेवा देने के लिए कर्मचारियों की प्रशंसा की। इस बीच, बारीदार समुदाय ने कटरा शहर में विरोध रैली निकाली और उनके अधिकारों को बहाल करने की मांग की। उन्होंने बोर्ड के स्थापना दिवस को ‘काला दिवस’ के तौर पर मनाया और विरोध में रैली निकाली। बारीदार समुदाय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम श्राइन बोर्ड के स्थापना के खिलाफ आज काला दिवस मना रहे हैं। आज ही वह दिन है जब जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल जगमोहन ने हमें तीर्थ स्थल पर से नियंत्रण छोड़ने के लिए मजबूर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmarnath Yatra: श्रद्धालुओं की गर्म सांसें और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पिघल रहा है हिमलिंग, 18 फुट के बाबा बर्फानी पिघलकर हो चुके हैं अंतर्ध्यान

भारतचैत्र नवरात्रि पर वैष्णो देवी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी, श्राइन बोर्ड का नया रिकार्ड बनने को तैयार

भारतभाजपा की महिला प्रवक्ता ने कर्नाटक स्पीकर की आलोचना की, पार्टी ने डिलीट किया वीडियो, रमेश कुमार की रेप टिप्पणी पर हंस रहे थे स्पीकर

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल