लाइव न्यूज़ :

श्री गुरु तेग बहादुर 350वां शहीदी दिवस: सीएम नायब सिंह सैनी गुरुद्वारा साहिब को निजी कोष से देंगे ₹21 लाख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2025 22:32 IST

मंगलवार से शुरू हुई यह यात्रा 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। जबकि 25 नवंबर को इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। 

Open in App

यमुनानगर: हरियाणा में मंगलवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चौथी पवित्र यात्रा की शुरुआत हुई। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सढौरा के ड्योढ़ी साहिब गुरुद्वारा में इस पावन यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब को निजी कोष से ₹21 लाख की धनराशि देने की बात कही। 

मंगलवार से शुरू हुई यह यात्रा 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। जबकि 25 नवंबर को इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, "आज सढौरा के ड्योढ़ी साहिब गुरुद्वारा में हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित ‘शहीदी यात्रा’ की शुरुआत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।"

इस पोस्ट पर उन्होंने आगे लिखा, "गुरु साहिब के आदर्श, मानवता, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण, हम सभी को सत्य और साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह शहीदी यात्रा समाज में शांति, एकता और सद्भाव के संदेश को और अधिक व्यापक रूप से प्रसारित करेगी।

जबकि एक अन्य पोस्ट में सैनी ने बताया, "कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले महासमागम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।" उन्होंने आगे लिखा, "यह हमारे लिए अत्यंत सम्मान और सौभाग्य का अवसर है। उनकी उपस्थिति से यह ऐतिहासिक कार्यक्रम और अधिक प्रेरणादायी एवं स्मरणीय बनेगा।" 

टॅग्स :नायब सिंह सैनीगुरू तेग बहादुरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला