लाइव न्यूज़ :

क्या बीजेपी ने 2014 के वादे पूरे किए? अनुपम खेर ने बताया आखिर क्यों नहीं दिया चंडीगढ़ के दुकानदार के सवाल का जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 9, 2019 12:33 IST

किरण खेर चंडीगढ़ से दोबार चुनावी मैदान में हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली किरण खेर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन रेलवे मंत्री और चार बार के सांसद पवन कुमार बंसल को हराया था। 

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले नुपम खेर की रैली में भीड़ ना होने की वजह से बीजेपी ने चुनावी सभा ही कैंसिल कर दी थी।। किरण खेर के चंडीगढ़ नामांकन के दौरान उनके पति अनुपम खेर भी मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी पत्नी और बीजेपी की चंडीगढ़ से उम्मीदवार किरण खेर के लिए प्रचार करने में लगे हुए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान के अनुपम खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चंडीगढ़  में चुनाव प्रचार करते वक्त अनुपम खेर एक ऐसी परिस्थिति में फंस गए थे कि उनको शर्मिंदा होना पड़ा। 

सोशल मीडिया पर अनुपम खेर के इस वीडियो को बहुत शेयर किया जा रहा है। प्रशांत कुमार नाम के ट्विटर हैंडल ने ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि अनुपम खेर जब वोट मांगने के लिए एक दुकानदार के दुकान में जाते हैं, तो दुकान के एक युवक ने अनुपम खेर से पूछा 2014 लोकसभा चुनाव के बीजेपी के घोषणा-पत्र के कितने वादे आपकी सरकार ने पूरे किए हैं? 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर  ने सवाल को बिना जवाब दिए, वहां से हाथ जोड़कर चले गए। बता दें कि सवाल पूछते वक्त शख्स के हाथ में 2014 लोकसभा चुनाव के बीजेपी का घोषणा-पत्र था। 

वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अनुपम खेर ने इस वीडियो पर सफाई देते हुए ट्वीट किया। अनुपम खेर ने लिखा, ''कल किरण खेर के चुनाव प्रचार के दौरान ऑपज़िशन वालों ने दो लोगों को एक दुकान में प्लांट किया था मुझसे बीजेपी  के 2014 के घोषणा-पत्र पर सवाल पूछने के लिए। मैंने पीछे खड़े आदमी को वीडियो बनाते देखा सो मैं आगे बढ़ गया। आज उन्होंने वीडियो जारी कर दिया है। दाड़ी वाले की हरकतें देखिए।👇''

बता दें कि कुछ दिनों पहले अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अनुपम खेर की रैली में भीड़ ना होने की वजह से बीजेपी ने चुनावी सभा ही कैंसिल कर दी थी। ये चुनावी सभा चंडीगढ़ में होने वाली थी। किरण खेर चंडीगढ़ से दोबार चुनावी मैदान में हैं। किरण खेर के चंडीगढ़ नामांकन के दौरान उनके पति अनुपम खेर भी मौजूद थे। चंडीगढ़ की रहने वाली किरण खेर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन रेलवे मंत्री और चार बार के सांसद पवन कुमार बंसल को हराया था। 

टॅग्स :अनुपम खेरचंडीगढ़लोकसभा चुनाववायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"