लाइव न्यूज़ :

वारिस पठान पर भिड़ी BJP-शिवसेना, 'क्या शिवसेना ने चूड़ियां पहनी हैं' फड़नवीस के तंज का आदित्य ठाकरे ने दिया जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 26, 2020 15:42 IST

दक्षिण कर्नाटक में सीएए के विरोध में 16 फरवरी को आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा था कि 15 करोड़, 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरैली में फड़नवीस ने कहा कि वह यह समझ नहीं पा रहे हैं कि शिवसेना के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के सामने क्या हो रहा है?हमारा हिंदू समुदाय सहिष्णु है और इसलिए भारत सभी को साथ लेकर चलता है- देवेंद्र फड़नवीस

आईएमआईएम नेता वारिस पठान की साम्प्रदायिक टिप्पणी पर शिवसेना की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने सवाल उठाया है। जिसपर पर्यटन मंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेट आदित्य ठाकरे ने जवाब दिया है। आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर कहा, ''आम तौर पर मैं टिप्पणी नहीं करता हूं। कृपया अपनी चूड़ियों वाली टिप्पणी को लेकर माफी मांगें। चूड़ियां महिलाओं द्वारा पहनी जाती है और वह उनकी शक्ति का प्रतीक है। राजनीति चलती रहेगी, लेकिन हमें इस धारणा को बदलने की जरूरत है। पूर्व सीएम को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए।''

देवेंद्र फड़नवीस ने क्या दिया था बयान? 

आईएमआईएम नेता वारिस पठान की साम्प्रदायिक टिप्पणी पर शिवसेना की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने चूड़ियां पहन रखी होगी लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। दक्षिण मुंबई में मंगलवार को आजाद मैदान में हुई एक रैली में फड़नवीस ने कहा कि वह यह समझ नहीं पा रहे हैं कि शिवसेना के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के सामने क्या हो रहा है?

उन्होंने कहा, ‘कुछ वारिस या ‘लावारिस’ उठते हैं और कहते हैं कि 15 करोड़ लोग 100 करोड़ पर भारी हैं। वारिस या ‘लावारिस’ कौन है जो कहता है कि 15 करोड़ लोग 100 करोड़ पर भारी हैं। हमारा हिंदू समुदाय सहिष्णु है और इसलिए भारत सभी को साथ लेकर चलता है।’

फड़नवीस ने कहा, बीजेपी को अल्पसंख्यकों पर भी गर्व है लेकिन वह किसी ‘लावारिस को नहीं छोड़ेगी अगर वह अपनी कमजोरी के लिए हिंदू समुदाय की सहिष्णुता की परीक्षा लेता है।’ उन्होंने कहा, ‘शिवसेना ने इस मुद्दे पर चूड़ियां पहन रखी होगी। यहां तक कि हमारी महिलाएं ‘चूड़ियां पहनना’ कहावत को पसंद नहीं करती लेकिन मैं इस कहावत का इस्तेमाल करूंगा। शिवसेना ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी होगी लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे।’ 

जानें आईएमआईएम नेता वारिस पठान ने क्या दिया था विवादित बयान 

दक्षिण कर्नाटक में सीएए के विरोध में 16 फरवरी को आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा था कि 15 करोड़, 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए