लाइव न्यूज़ :

शिवराज पाटिल ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा- मैंने पूछा कि क्या आप अर्जुन को कृष्ण की सीख जिहाद कहेंगे?, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 21, 2022 12:14 IST

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने कहा कि उन्होंने यह नहीं कहा कि कृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल अपने बयान पर सफाई पेश करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि आप ही इसे जिहाद कह रहे हैं।उन्होंने ये भी कहा कि क्या आप अर्जुन को कृष्ण की सीख जिहाद कहेंगे? नहीं, मैंने यही कहा था।

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने गुरुवार को दावा किया था कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी थी। ऐसे में एक ओर पाटिल के इस बयान ने एक विवाद को जन्म दे दिया है, तो वहीं अब पाटिल अपने इस बयान पर सफाई पेश करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि आप ही इसे जिहाद कह रहे हैं। क्या आप अर्जुन को कृष्ण की सीख जिहाद कहेंगे? नहीं, मैंने यही कहा था।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कुरान को लेकर कहा कि वो कहते हैं एक ही भगवान है जिसका कोई रंग-रूप और आकार नहीं है। इसलिए वो मूर्ति नहीं लगाते। इसके अलावा पाटिल ने कहा कि ईसाई धर्म में भी यही कल्पना है और उसके बाद जू धर्म के अंदर भी यही कल्पना है। वो कहते हैं कि भगवान हैं, लेकिन उनकी मूर्ति नहीं सकते क्योंकि गीता में ही कहा है कि भगवान कैसे हैं, जिनका रंग-रूप और आकर नहीं है।

शिवराज पाटिल ने आगे कहा, "तो है क्या भगवान। एक ने कहा भगवन ने ये संसार बनाया है। जिहाद का सन्देश देने की बात आप लोग बोल रहे हैं।" बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद पर काफी चर्चा गई। 

उन्होंने कहा कि जब सही इरादों और सही चीजें करने के बावजूद भी कोई नहीं समझता है तो यह अवधारणा सामने आई कि बल का प्रयोग किया जा सकता है। पाटिल ने दावा किया, "यह केवल कुरान में नहीं है, बल्कि महाभारत, गीता में भी है, श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद के बारे में बात करते हैं और यह चीज केवल कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है।"

वहीं, पाटिल के बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। पाटिल की टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, "आप के गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल गौतम के बाद हिंदू घृणा और वोट बैंक की राजनीति में पीछे न रहते हुए कांग्रेस के शिवराज पाटिल का कहना है कि श्री कृष्ण ने अर्जुन को 'जिहाद' सिखाया था।"  

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :Shivraj PatilCongressBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह