लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर सैकड़ों शिवसैनिक जुटे, कहा- शिवसेना कभी नहीं टूटेगी

By रुस्तम राणा | Updated: June 22, 2022 21:16 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर खड़े एक भावुक शिवसेना कार्यकर्ता ने कहा, शिवसेना कभी नहीं टूटेगी। हम उद्धव जी के पीछे खड़े हैं। एकनाथ शिंदे ने जो किया वह सही नहीं है। 

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र में मचे सियासी संकट के बीच सैकड़ों शिवसेना के कार्यकर्ता सीएम उद्धव का समर्थन के लिए उनके घर के बाहर इकट्ठा हुए हैं। मुंबई स्थित वर्शा बंगले के बाहर कार्यकर्ता अपने हाथों में मुख्यमंत्री ठाकरे के सपोर्ट में पोस्टर लिए हुए एक कतार में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भावुक नजर आए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर खड़े एक भावुक शिवसेना कार्यकर्ता ने कहा, शिवसेना कभी नहीं टूटेगी। हम उद्धव जी के पीछे खड़े हैं। एकनाथ शिंदे ने जो किया वह सही नहीं है। 

मुंबई में अपने आवास पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले के साथ बैठक के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे अपने समर्थकों का अभिवादन करने के लिए बाहर आए। इससे पहले उन्होंने फेसबुक लाइफ के जरिए भावनात्मक रूप से यह कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। 

दरअसल, अब सीएम उद्धव ठाकरे की सरकार संकट में है। पार्टी नेता एकनाथ शिंदे के बागी रुख के कारण पार्टी के करीब 34 विधायक टूट की कगार पर हैं। बुधवार को एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, "पार्टी के अस्तित्व के लिए अप्राकृतिक गठबंधन से बाहर निकलना जरूरी है।" 

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज