लाइव न्यूज़ :

Maha Political Crisis: 'गुवाहाटी में बैठे लोगों' पर संजय राउत ने साधा निशाना, कहा- उनके जैसे नहीं हैं हम

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2022 11:15 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मैंने गुलाबराव पाटिल के भाषण का एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह उन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं जो अपने पिता को बदलते हैं। मेरा ट्वीट गुवाहाटी में बैठे लोगों के लिए है। पाटिल ने अपने भाषण में कहा कि लोग खाते-पीते हैं और पार्टी के साथ मौज-मस्ती करते हैं और फिर अपने पिता को बदल लेते हैं, हम उनके जैसे नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में राजनीतिक संकट की स्थिति बनी हुई है।महा विकास आघाड़ी (एमवीए) और एकनाथ शिंदे के खेमे के बीच लगातार बयानबाजी जारी है।

मुंबई: महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के खिलाफ बगावत करते हुए असंतुष्ट विधायक मुंबई से लगभग 2,700 किलोमीटर दूर गुवाहाटी में 22 जून से डेरा डाले हुए हैं। ऐसे में राज्य में राजनीतिक संकट की स्थिति बनी हुई है। इस बीच एमवीए और एकनाथ शिंदे के खेमे के बीच लगातार बयानबाजी जारी है। इसी क्रम में शिवसेना नेता संजय राउत भी लगातार शिंदे खेमे पर तीखा प्रहार करते हुए नजर आ रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अब राउत का कहना है कि मैंने गुलाबराव पाटिल के भाषण का एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह उन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं जो अपने पिता को बदलते हैं। मेरा ट्वीट गुवाहाटी में बैठे लोगों के लिए है। पाटिल ने अपने भाषण में कहा कि लोग खाते-पीते हैं और पार्टी के साथ मौज-मस्ती करते हैं और फिर अपने पिता को बदल लेते हैं, हम उनके जैसे नहीं हैं।

अपनी बात को जारी रखते हुए संजय राउत ने कहा कि मैं इसे दोहराता हूं "जो 40 साल तक एक पार्टी में रहते हैं और फिर भाग जाते हैं, उनकी आत्मा मर जाती है, उनके पास कुछ भी नहीं बचा है" ये डॉ राम मनोहर लोहिया द्वारा कही गई पंक्तियां हैं। मैं किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था, मैंने सिर्फ सच कहा। बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायकों के एक समूह को 21 जून को मुंबई से सूरत और फिर अगले दिन गुवाहाटी ले जाया गया था। तब से असंतुष्ट विधायकों के साथ कई निजी उड़ानें एलजीबीआई हवाई अड्डे पर उतरी हैं।  

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्रGuwahatiएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब