लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने कहा पीएम मोदी से डरती है शिवसेना, जवाब मिला- हद में रहें, मंदिर वहीं बनेगा!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 20, 2018 14:22 IST

राष्ट्रीय स्वयं स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के राम मंदिर वाले बयान के बाद राजनीति तीखी हो चली है। शिवसेना और ओवैसी के बीच वाद-विवाद जारी है। 

Open in App

नई दिल्ली, 20 अक्टूबरःराम मंदिर के मुद्दे पर असदुद्दीन ओवैसी और शिवसेना नेताओं में बहस तीखी हो चली है। शनिवार को ओवैसी ने शिवसेना पर तंज कसते हुए कहा, 'शिवसेना पीएम मोदी से डरती है इसीलिए संपादकीय लिखकर अपनी कायरता छुपाने की नई जुगत लगा ली है। मेरा उनसे निवेदन है कि संपादकीय लिखना बंद करें और मोदी मोदी-फडणवीस गठबंधन से किनारा कर लें। मैं साबित कर सकता हूं कि मेरे पूर्वज भारत से हैं।'

एआईएमआईएम प्रमुख की लगातार बयानबाजी पर जवाब देते हुए शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, 'ओवैसी को हैदराबाद तक सीमित रहना चाहिए। राम मंदिर अयोध्या में बनेगा ना कि हैदराबाद, पाकिस्तान या ईरान में। ओवैसी जैसे लोग अपनी राजनीति से मुस्लिमों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसी राजनीति से भविष्य में भारी नुकसान होगा।'

शिवसेना की मांग- राम मंदिर पर बने कानून

शिवसेना ने केंद्र सरकार से राम मंदिर पर कानून बनाने की मांग की है। संजय राउत ने कहा कि कोर्ट से राम मंदिर मामला नहीं सुलझ सकता। फिलहाल हमारे पास बहुमत है इसलिए मोदी जी को राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखानी चाहिए।

आरएसएस प्रमुख ने शुरू की बहस

दशहरा उत्सव के वार्षिक संबोधन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर बनाने के राजनीतिक संकल्प को दोहराया था। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मसले पर राजनीति खत्म कर जरूरत पड़ने पर कानून लाना चाहिए। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीराम मंदिरशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह