लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने कांग्रेस का हराया, अंबादास दानवे ने औरंगाबाद-जालना विधान परिषद का चुनाव जीता

By भाषा | Updated: August 22, 2019 13:13 IST

महाराष्ट्र में सितंबर-अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने का उम्मीद है। इस समय भाजपा-शिवसेना की सरकार है। इस बीच शिवसेना ने महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव जीत लिया है। शिवसेना उम्मीदवार अंबादास दानवे ने कांग्रेस के प्रत्याशी बाबूराव कुलकर्णी को हराया।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव सोमवार को हुए थे जिसमें दानवे ने 418 वोटों से जीत हासिल की है।विभिन्न स्थानीय स्वशासी निकायों के कुल 657 जन प्रतिनिधियों में से 647 ने मतदान किया।

शिवसेना उम्मीदवार अंबादास दानवे ने औरंगाबाद-जालना स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव गुरुवार को जीत लिया।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव सोमवार को हुए थे जिसमें दानवे ने 418 वोटों से जीत हासिल की है। उनके खिलाफ कांग्रेस के बाबूराव कुलकर्णी चुनाव मैदान में थे। विभिन्न स्थानीय स्वशासी निकायों के कुल 657 जन प्रतिनिधियों में से 647 ने मतदान किया।

अधिकारी ने बताया कि 321 पुरुष मतदाताओं और 326 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया,वहीं 10 लोगों ने मतदान नहीं किया। इस बीच, औरंगाबाद से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल पटेल ने शिव सेना पर मतदाताओं को लुभाने के लिए धन-बल के इस्तेमाल का आरोप लगाया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज