लाइव न्यूज़ :

अब 'फ्री होल्ड' पर श्रेय के लिए शिवसेना-भाजपा में घमासान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 21, 2018 09:39 IST

लोस सेवा राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शहर के सिडको-हडको परिसर के हजारों मकानों को 'लीज होल्ड' से 'फ्री होल्ड' किए जाने के निर्णय को लेकर शहर में फिर श्रेय ही होड़ शुरू हो गई है

Open in App

लोस सेवा राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शहर के सिडको-हडको परिसर के हजारों मकानों को 'लीज होल्ड' से 'फ्री होल्ड' किए जाने के निर्णय को लेकर शहर में फिर श्रेय ही होड़ शुरू हो गई है. 'फ्री होल्ड' किए जाने के निर्णय की जानकारी मिलने पर भाजपा की ओर से टीवी सेंटर चौक और सिडको कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर आतिशबाजी की गई और मिठाई का वितरण किया गया.

जश्न मनाने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सांसद रावसाहब दानवे, विधायक अतुल सावे समेत भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के जश्न में शामिल होकर दावा किया कि सिडको-हडको परिसर के मकानों को 'लीज होल्ड' से 'फ्री होल्ड' करने में उनका प्रयास अहम है. दूसरी तरफ शिवसेना की ओर से कहा गया है कि पिछले दस-बारह वर्षों से सिडको-हडको के मकानों को 'लीज होल्ड' से 'फ्री होल्ड' करने के लिए प्रयास किया है.

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भी सिडको एन-1 और आविष्कार कॉलोनी में जश्न मनाया. इस अवसर पर रोहित स्वामी, बद्री ठोंबरे, नगरसेवक मनोज गांगवे, ज्ञानेश्वर डांगे आदि उपस्थित थे. इस बीच, इस मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे ने कहा कि सिडको की संपत्ति अब वास्तव में संपत्ति धारकों की होगी. पिछली सरकार ने इस संबंध में कई बार आश्वासन दिए थे, लेकिन आश्वासन पूरे नहीं किए गए.

वहीं दूसरी तरफ महापौर नंदकुमार घोड़ेले ने कहा कि सिडको परिसर के मकान 'लीज होल्ड' से 'फ्री होल्ड' करने की मांग शिवसेना ने की थी. इस संबंध में सोशल मीडिया से जानकारी मिली है, लेकिन नगर विकास विभाग से अभी तक मनपा को इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है. 

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज