लाइव न्यूज़ :

नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होगी शिरोमणि अकाली दल, पार्टी की ओर से कही गई ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 24, 2023 17:01 IST

शिरोमणि अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा एएनआई से कहा, "नए संसद भवन का उद्घाटन देश के लिए गर्व की बात है, इसलिए हमने फैसला किया है कि शिरोमणि अकाली दल 28 मई को उद्घाटन समारोह में शामिल होगा। हम विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए मुद्दों से सहमत नहीं हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देशिरोमणि अकाली दल ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होगी।पार्टी की ओर से ऐसा बयान तब सामने आया है जब कई विपक्षी दलों ने घोषणा की कि वे इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे।नई संसद में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के मार्शलों का नया ड्रेस कोड होगा।

नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होगी। पार्टी की ओर से ऐसा बयान तब सामने आया है जब कई विपक्षी दलों ने घोषणा की कि वे इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। 

शिरोमणि अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा एएनआई से कहा, "नए संसद भवन का उद्घाटन देश के लिए गर्व की बात है, इसलिए हमने फैसला किया है कि शिरोमणि अकाली दल 28 मई को उद्घाटन समारोह में शामिल होगा। हम विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए मुद्दों से सहमत नहीं हैं।" विपक्षी दलों ने कहा कि वे इस बात को लेकर उद्घाटन का बहिष्कार कर रहे हैं कि राष्ट्रपति के बजाय प्रधानमंत्री को उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया।

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), शिवसेना (यूबीटी), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और जनता दल (यूनाइटेड) सहित विपक्षी दलों ने इस पर एक संयुक्त बयान जारी किया। विपक्षी दलों का कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए, न कि पीएम मोदी को। हालांकि, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तर्क दिया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने पूर्व में संसद परिसर का उद्घाटन किया था।

नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को किया जाना है, जिसमें भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान होगा। नई संसद में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के मार्शलों का नया ड्रेस कोड होगा।

टॅग्स :शिरोमणि अकाली दलनरेंद्र मोदीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला