लाइव न्यूज़ :

Punjab Election Results 2022: सिद्धू के बाद सुखबीर सिंह बादल ने AAP को दी बधाई, कहा- विश्वास है कि वो लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 10, 2022 14:18 IST

पंजाब प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी को बधाई देते हुए नजर आए। बादल ने आप को बधाई देते हुए सिलसिलेवार दो ट्वीट किए।

Open in App
ठळक मुद्देशिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी को बधाई देते हुए नजर आए।बादल ने आम आदमी पार्टी को बधाई देते हुए सिलसिलेवार दो ट्वीट किए।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आ रहे रुझानों के अनुसार यहां आम आदमी पार्टी सत्ता में आते हुए नजर आ रही है। ऐसे में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस पर आम आदमी पार्टी को बधाई भी दे दी है। ट्विटर पर कांग्रेस नेता सिद्धू ने लिखा, "हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं उन लाखों पंजाबियों का आभारी हूं जिन्होंने हम पर और शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके निस्वार्थ परिश्रम के लिए भरोसा दिया। उन्होंने हमें जो भूमिका सौंपी है, उसमें हम नम्रता के साथ उनकी सेवा करते रहेंगे।" बादल ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "अकाली दल के अध्यक्ष के रूप में मैं आम आदमी पार्टी, आप पंजाब और उनके नेता भगवंत मान को पंजाब चुनाव में उनकी जीत पर बधाई देता हूं। मैं उन्हें सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और मुझे विश्वास है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।"

बता दें कि इससे पहले पंजाब प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी आम आदमी पार्टी को बधाई देते हुए नजर आए थे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है...पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करें...आप को बधाई।" आपको बता दें कि राज्य में 20 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था। आम आदमी पार्टी ने यहां भगवंत मान को अपना सीएम कैंडीडेट घोषित किया था। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावAam Aadmi Partyशिरोमणि अकाली दलभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज