लाइव न्यूज़ :

एसएचजी द्वारा सहकारी बैंकों से लिया गया कर्ज माफ किया जाएगा: स्टालिन

By भाषा | Updated: February 20, 2021 19:04 IST

Open in App

कोयंबटूर ,20 फरवरी द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा है कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी जीत हासिल करती है तो महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा सहकारी बैंकों से लिए गए कर्ज को वह माफ करेगी।

स्टालिन ने पोल्लाची के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि जिन गरीबों, किसानों और खासतौर पर महिलाओं ने 40ग्राम तक सोना गिरवी रख कर कर्ज लिया है उनके कर्ज माफ किए जाएंगे।

उन्होंने ‘उंगल थोगुथियिल’ कार्यक्रम में कहा,‘‘ आज स्टालिन यह भरोसा दिलाता है कि अगर द्रमुक सत्ता में आई तो एसएचजी द्वारा सहकारी बैंकों से लिए गए कर्ज को माफ किया जाएगा।’’

द्रमुक प्रमुख ने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी भी एसएचजी के कर्ज माफ करने संबंधी घोषणा कल ही कर सकते हैं क्योंकि मैं क्या वादे कर रहा हूं इस पर वह करीब से नजर रखते आ रहे हैं....।’’

पोल्लाची यौन उत्पीड़न मामले में उन्होंने कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर दोषियों को दंड़ित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज