लाइव न्यूज़ :

कौन हैं शशिकांत शिंदे?, जयंत पाटिल की जगह होंगे महाराष्ट्र राकांपा (शरद चंद्र पवार) के नए अध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2025 18:56 IST

Shashikant Shinde Political Career: राकांपा (शरद चंद्र पवार) प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने बताया कि शिंदे की नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार ने यहां पार्टी की आम सभा की बैठक में की।

Open in App
ठळक मुद्देशिरूर से सांसद अमोल कोल्हे तथा पूर्व विधायक सुनील भुसारा ने इसका समर्थन किया।राकांपा (शरद चंद्र पवार) नेताओं से पूछा कि क्या उनमें से कोई चुनाव लड़ना चाहता है।कोई जवाब नहीं मिलने पर सभी की पसंद के रूप में शिंदे के नाम की घोषणा की गई।

मुंबईः महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य शशिकांत शिंदे को मंगलवार को जयंत पाटिल की जगह राकांपा (शरद चंद्र पवार) की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राकांपा (शरद चंद्र पवार) प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने बताया कि शिंदे की नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार ने यहां पार्टी की आम सभा की बैठक में की।

पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने शिंदे के नाम का प्रस्ताव रखा और शिरूर से सांसद अमोल कोल्हे तथा पूर्व विधायक सुनील भुसारा ने इसका समर्थन किया। क्रैस्टो ने बताया कि बाद में शरद पवार ने माइक संभाला और कहा कि उन्हें इस पद के लिए एक नाम मिला है। क्रैस्टो ने बताया कि पवार ने राकांपा (शरद चंद्र पवार) नेताओं से पूछा कि क्या उनमें से कोई चुनाव लड़ना चाहता है।

और कोई जवाब नहीं मिलने पर सभी की पसंद के रूप में शिंदे के नाम की घोषणा की गई। सात साल तक राकांपा (शरद चंद्र पवार) की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष रहे जयंत पाटिल ने पवार को अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया और अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारSupriya Suleमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी