लाइव न्यूज़ :

सलमान रश्दी संग हुई घटना से स्तब्ध हैं शशि थरूर, कहा- 'दुखद दिन, इससे भी बदतर अगर...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 13, 2022 10:37 IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रश्दी को छुरा घोंपने वाली घटना को लेकर ट्वीट किया। उनका कहना है कि वो रश्दी को छुरा घोंपने से पूरी तरह से भयभीत और स्तब्ध थे।

Open in App
ठळक मुद्देइसे एक दुखद दिन बताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि यह और भी बुरा है अगर रचनात्मक अभिव्यक्ति अब स्वतंत्र और खुली नहीं हो सकती है।75 वर्षीय रश्दी वेंटिलेटर पर हैं और उनकी एक आंख भी जा सकती है।पुलिस ने उनके हमलावर की पहचान कर ली है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि वह अमेरिका में एक कार्यक्रम में लेखक सलमान रश्दी को छुरा घोंपने से पूरी तरह से भयभीत और स्तब्ध थे। उन्होंने रश्दी के पूरी तरह से ठीक होने की कामना की। इसे एक दुखद दिन बताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि यह और भी बुरा है अगर रचनात्मक अभिव्यक्ति अब स्वतंत्र और खुली नहीं हो सकती है।

शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सलमान रश्दी को छुरा घोंपने वाली घटना से भयभीत और स्तब्ध हूं। मैं उनके घावों से शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हालांकि, डूबते हुए दिल के साथ मैं मानता हूं कि उनके लिए जीवन फिर कभी पहले जैसा नहीं हो सकता। एक दुखद दिन, बदतर अगर रचनात्मक अभिव्यक्ति अब स्वतंत्र और खुली नहीं रह सकती है।"

75 वर्षीय रश्दी वेंटिलेटर पर हैं और उनकी एक आंख भी जा सकती है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने यह कहा है। पुलिस ने उनके हमलावर की पहचान कर ली है। बता दें कि सलमान रश्दी भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं, जो पिछले 20 सालों से अमेरिका में रह रहे हैं।  रश्दी को उनकी 1988 की किताब द सैटेनिक वर्सेज को लेकर दशकों तक धमकियों का सामना करना पड़ा है। कुछ मौलवियों ने उपन्यास को पैगंबर मोहम्मद के प्रति अपमानजनक माना था।

कई मुसलमानों का मानना है कि रश्दी ने इस पुस्तक के जरिए ईशनिंदा की है। इसे लेकर ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खमनेई ने रश्दी को मौत की सजा दिए जाने का फतवा जारी किया था। रश्दी की हत्या करने वाले को 30 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का इनाम देने की भी पेशकश की गई। चाकू से हमले के बाद अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रश्दी का लीवर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। लेखक वेंटिलेटर पर हैं और बात नहीं कर सकते हैं।

टॅग्स :Salman Rushdieकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज