लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनावः थरूर ने हार स्वीकार की, खड़गे को दी बधाई, आवास पर पहुंचे, तस्वीरें वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 19, 2022 15:39 IST

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की और शशि थरूर को करीब 1072 वोट मिले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे 8 गुना ज्यादा वोटों से जीते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए बयान जारी किया।सचिन पायलट ने कहा कि भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे जी जीते हैं, ये लोकतंत्र की जीत है।मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई दी है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता शशि थरूर पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने बुधवार को अपनी हार स्वीकार कर ली और अपने प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी। थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए बयान जारी किया।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की और शशि थरूर को करीब 1072 वोट मिले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे 8 गुना ज्यादा वोटों से जीते हैं। थरूर ने एक बयान में कहा, ‘‘अंतिम फैसला खड़गे के पक्ष में रहा, कांग्रेस चुनाव में उनकी जीत के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देना चाहता हूं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान, बड़ी जिम्मेदारी की बात है, मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को इस चुनाव में उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं ’’ उनका यह भी कहना था कि सर्वाधिक संकटपूर्ण स्थितियों में पार्टी का संबल बने रहने और नेतृत्व प्रदान करने के लिए सभी, सोनिया गांधी के ऋणी हैं।

सचिन पायलट ने कहा कि भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे जी जीते हैं, ये लोकतंत्र की जीत है और कांग्रेस पार्टी की जीत है। मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई दी है। मुझे पूरा भरोसा है कि खड़गे जी का व्यापक अनुभव पार्टी को मिलेगा।

थरूर ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष पद का स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में अपना योगदान देने के लिए मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का धन्यवाद करता हूं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था।

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीमल्लिकार्जुन खड़गेशशि थरूरसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह