लाइव न्यूज़ :

गुरु ग्रंथ पालकी साहिब की आड़ में पुलिस पर धारदार हमला किया, अजनाला पुलिस थाने पर हमले की घटना पर बोले डीजीपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 19:05 IST

अजनाला में पुलिस थाने पर हमला करने के एक दिन बाद पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा, पुलिस पर गुरु ग्रंथ पालकी साहिब की आड़ में पुलिस पर धारदार हमला किया जिसमें 6 पुलिस कर्मी घायल हुए

Open in App
ठळक मुद्देडीजीपी ने कहा, पुलिसकर्मियों पर कायरतापूर्ण तरीके से हमला किया गया, जिसमें छह कर्मी घायल हो गये थेउन्होंने कहा, पुलिस ने गुरु ग्रंथ साहिब की मर्यादा के कारण बहुत ही संयम के साथ काम किया पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने कहा, अगर पुलिस ने गोलीबारी की होती, तो स्थिति और खराब हो सकती थी

चंडीगढ़: कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा अजनाला में पुलिस थाने पर हमला करने के एक दिन बाद पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को एक ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था और पुलिसकर्मियों पर कायरतापूर्ण तरीके से हमला किया था, जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किये जाने का आश्वासन देने के बावजूद, प्रदर्शनकारियों ने तेज धार वाले हथियारों का इस्तेमाल किया। यादव ने कहा, ‘‘पुलिसकर्मियों पर कायरतापूर्ण तरीके से हमला किया गया, जिसमें छह कर्मी घायल हो गये थे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने गुरु ग्रंथ साहिब की मर्यादा के कारण बहुत ही संयम के साथ काम किया और इसे संरक्षित किया। अगर पुलिस ने गोलीबारी की होती, तो स्थिति और खराब हो सकती थी, लेकिन हमने संयम के साथ काम किया।’’ उपदेशक के समर्थकों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड तोड़ दिये थे और यहां पुलिस थाना परिसर में हंगामा किया था। इस दौरान कुछ समर्थकों के हाथों में तलवारें और बंदूकें थीं। समर्थक मांग कर रहे थे कि लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को रिहा किया जाए। 

‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक पुलिस थाने में ‘अमृत संचार’ (एक सिख समारोह) आयोजित करने के लिए गुरु ग्रंथ साहिब की एक प्रति ले जाने वाला एक वाहन भी लाए थे। अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत सिंह को शुक्रवार को यहां जेल से रिहा कर दिया गया। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस शांति और सद्भाव का माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व राज्य में शांति का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। 

टॅग्स :Punjab PoliceअमृतसरAmritsar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

भारतVIDEO: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मुस्लिम व्यक्ति के वज़ू को लेकर विवाद: जानिए इस पर एसजीपीसी ने क्या कहा

ज़रा हटकेपंजाब में पोस्टिंग, फिर भी पंजाबी नहीं आती? अमृतसर पोस्ट ऑफिस का मामला चर्चा में

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील