लाइव न्यूज़ :

शरद पवार बीड में आज करेंगे रैली, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जनता को करेंगे गोलबंद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 17, 2023 10:44 IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज महाराष्ट्र के बीड स्थित परली में रैली करेंगे। पवार यह रैली उस वक्त कर रहे हैं जब इस तरह की अफवाह चल रही है कि उनके और अजित पवार के बीच गुप्त समझौता हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी प्रमुख शरद पवार आज महाराष्ट्र के बीड स्थित परली में रैली करेंगेपवार की यह रैली उनके और अजित पवार के बीच गुप्त समझौते की अफवाह के मध्य हो रही हैवैसे शरद पवार इन अफवाहों पर विराम देते हुए साफ कह चुके हैं कि वो इंडिया के साथ हैं

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार आज महाराष्ट्र के बीड स्थित परली में रैली करेंगे। यह रैली उस वक्त में हो रही है जब कांग्रेस के एक नेता ने इस बात का दावा किया था कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने उनके एनडीए को समर्थन देने की एवज में केंद्रीय मंत्रिमंडल में पद की पेशकश की है।

लेकिन शरद पवार ने बीते बुधवार को ऐसे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "मैंने अब तक जो भी कहा है, क्या आपको लगता है कि वह नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में है? मैं ऐसे किसी भी नेता के बारे में क्या कह सकता हूं जो निराधार टिप्पणी करता है।"

कांग्रेस के आरोप है कि शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के बीच एक 'गुप्त' बैठक हुई, जिसमें पवार को कथिततौर पर केंद्र में मंत्रीपद ऑफर किया गया और बदल में पाला बदलकर इंडिया की जगह एनडीए में आने का न्योता दिया गया। इतना ही नहीं कांग्रेस ने एनसीपी में फूट के बाद अजित पवार और शरद पवार के बीच हो रही मुलाकात पर सवाल उठाया है।

हालांकि शरद पवार ने कहा कि चूंकि अजित उनके भतीजे हैं इसलिए यह मुलाकात सिर्फ परिवार के सदस्यों के बीच थी और इस मुलाकात का इससे ज्यादा कुछ मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

इन सभी विवादों और अफवाहों के बीच शरद पवार आज अजित पवार गुट के नेता धनंजय मुंडे के निर्वाचन क्षेत्र परली में एक रैली को संबोधित करेंगे। शरद पवार इससे पहले छगन भुजबल के निर्वाचन क्षेत्र नासिक में ऐसी ही रैली कर चुके हैं। एनसीपी के बागी नेताओं के निर्वाचन क्षेत्र में पवार की यह दूसरी रैली है, जिसका उद्देश्य एनसीपी से अलग हुए नेताओं पर निशाना साधना है।

एनसीपी के मुताबिक शरद पवार भतीजे अजित पवार के साथ गये पार्टी के अन्य बागी नेताओं के निर्वाचन क्षेत्रों में भी रैलियां करेंगे।

शरद पवार ने बीते बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि वो अभी भी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन में अपना विश्वास रखते हैं और उम्मीद करते हैं कि विपक्षी गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को हटाने के लिए देश भर में सशक्त "जनमत" बनाएगा।

उन्होंने कहा, ''अभी फिलहाल में एकमात्र फोकस है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराना है और मोदी सरकार को केंद्र की सत्ता से हटाना है।''

टॅग्स :शरद पवारअजित पवारNCPकांग्रेसभारतराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल