लाइव न्यूज़ :

शरद पवार को धमकी मामला: गिरफ्तार युवक बोला-पत्नी के राकांपा कार्यकर्ता के साथ भागने पर उसने ऐसा किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2022 16:37 IST

पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने यह भी दावा किया कि पुणे में रहने के दौरान उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली जो एक रांकपा कार्यकर्ता है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी कार्यकर्ता के साथ पत्नी के भाग जाने से नाराज था आरोपीउसके मुताबिक, इस मामले में शरद पवार ने नहीं किया कोई हस्तक्षेपजिसकी वजह से उसने इस अपराध को अंजाम दिया

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार को टेलीफोन पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह राकांपा कार्यकर्ता के साथ पत्नी के भाग जाने के मामले में पवार द्वारा हस्तक्षेप नहीं किए जाने से नाराज था। उसने बताया कि इसी वजह से इस अपराध को अंजाम दिया। 

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बिहार जाने से पहले आरोपी युवक पुणे में पत्नी के साथ 10 साल तक रहा। एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने आरोपी को बुधवार को पटना से गिरफ्तार किया। युवक पर आरोप है कि उसने टेलीफोन पर फोन करके पवार को जान से माने की धमकी दी थी। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पूछताछ के बाद उसे यहां एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।’’ 

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने दावा किया कि बिहार आने से पहले वह पुणे में अपनी पत्नी के साथ 10 साल तक रहा। उसने यह भी दावा किया कि पुणे में रहने के दौरान उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली जो एक रांकपा कार्यकर्ता है। 

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने दक्षिण मुंबई स्थित पवार के आवास पर टेलीफोन पर फोन किया, लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जिसके कारण उसने उन्हें मौत की धमकी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी युवक के दावे की सत्यता की अभी जांच बाकी है और आगे की जांच जारी है।

(भाषा)

टॅग्स :शरद पवारमुंबई पुलिसNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला