लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा- "विपक्षी दल जांच एजेंसियों के डर से सरेंडर करने वाले नहीं हैं, भ्रम में न रहे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 5, 2022 15:16 IST

केंद्र पर ईडी सहित केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के वयोवृद्ध राजनेता शरद पवार ने कहा कि वो ऐसे प्रपंचों से डरने वाला नहीं है, केंद्र यह बात अच्छे से समझ ले।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर जबरदस्त हमला किया हैभाजपा यह मुगालता न पाले कि वो केंद्रीय एजेंसियों का भय दिखाकर विपक्षी दलों को डरा लेगीकेंद्र शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है लेकिन इससे वो राजनीतिक विरोधियों को झुका नहीं सकता है।

मुंबई: देश के वयोवृद्ध राजनेता, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर जबरदस्त हमला किया है।

शरद पवार ने कहा कि भाजपा इस मुगालते को न पाले कि वो केंद्रीय जांच एजेंसियों का भय दिखाकर विपक्षी दलों को डरा लेगी। केंद्र शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है लेकिन इस वजह से वो राजनीतिक विरोधियों को झुका नहीं सकता है।

देश के रक्षा मंत्री रह चुके शरद पवार ने यह बात प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए कही।

वरिष्ठ मराठा नेता पवार ने कहा, "वो (केंद्र) जो कर रहे हैं, सही नहीं है। उन्हें भ्रम है कि ऐसा करके वो राजनीतिक विरोधी को सरेंडर करने पर मजबूर कर देंगे, लेकिन याद रखें, उन्होंने मुझे भी ईडी का नोटिस भिजवाया था, क्या हुए?, मैंने फौरन फैसला किया कि मैं नोटिस मिलने की अगली सुबह ईडी के दफ्तर जाऊंगा। इसके बाद ईडी के अधिकारी ही मेरे पास आये और बोले मैं वहां न जाऊं।"

शरद पवार ऐसे प्रपंचों से डरने वाला नहीं है, वो ये बात अच्छे से समझ लें। उन्होंने कहा कि अगर हम पाक-साफ हैं, अपनी बात पर अटल हैं तो हमें इस तरह के दमन से डरने की कोई जरूरत नहीं है। हमें ऐसे अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने की जरूरत है।

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार का गठन करके भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर करने वाले शरद पवार ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि इनके नेताओं ने जीवन में कभी किसी संघर्ष का सामना नहीं किया इसलिए इन्हें लगता है कि उनकी तरह, दूसरे भी कठिनाईयों का सामना नहीं कर पाएंगे।

मालूम हो कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनवाने वाले शरद पवार की पार्टी के दो नेता, जो महाराष्ट्र की उद्धव सरकार से जुड़े थे।

उन्हें ईडी के आरोपों के कारण जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। इनमें से एक महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख है, जबकि दूसरे नेता नवाब मलिक हैं, जिनके जेल जाने के बाद भी महाराष्ट्र सरकार ने मंत्री पद का ओहदा वापस नहीं लिया है।

एनसीपी के दोनों वरिष्ठ नेताओं पर मनी लांड्रिंग के मामले में केंद्रीय एजेंसी ने कार्रवाई की है। अनिल देशमुख पर आरोप है कि उन्होंने अपने एजुकशनल ट्रस्ट के जरिए पैसों की कथित हेराफेरी की।

वहीं नवाब मलिक पर आरोप है कि उन्होंने कथिततौर पर देश के सबसे कुख्यात भगोड़े दाउद इब्राहिम के जरिये मनी लांड्रिंग की। दोनों ही शरद पवार के बेहद चहेते हैं और फिलहाल जेल में बंद हैं।

केंद्र पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाने के साथ ही शरद पवार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जमकर तारीफ भी की। पवार ने महाराष्ट्र के गन्ना किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि चीनी उद्योग के सामने आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए नितिन गडकरी विशेष धन्यवाद के हकदार हैं। वो महाराष्ट्र के किसानों के प्रचि विशेष दयालुता रखते हैं और इसके लिए महाराष्ट्र के किसान उनके आभारी हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :शरद पवारCentral Governmentप्रवर्तन निदेशालयनवाब मलिकअनिल देशमुखNawab MalikAnil Deshmukh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल