लाइव न्यूज़ :

अजित पवार हमारे नेता, पार्टी में कोई विभाजन नहीं, बोले शरद पवार- अलग रुख अपनाना लोकतंत्र में उनका अधिकार

By अनिल शर्मा | Updated: August 25, 2023 12:53 IST

गुरुवार को शरद पवार की बेटी सुले ने भी कहा था कि पार्टी में कोई विभाजन नहीं है और उन्होंने कुछ राकांपा विधायकों के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। सुले ने कहा था- “पार्टी बिल्कुल भी विभाजित नहीं हुई है, कुछ ने भाजपा के साथ जाने का अलग रुख अपनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने कहा- विभाजन का क्या अर्थ है? किसी पार्टी में विभाजन कब होता है? प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर कोई बड़ा समूह राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी से अलग हो जाता है तो यह टूट होती है।पवार ने कहा- अगर कुछ लोगों ने अलग रुख अपनाया है तो लोकतंत्र में यह उनका अधिकार है।

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि उनके भतीजे अजीत पवार अभी भी उनकी पार्टी के नेता हैं और पार्टी में कोई विभाजन नहीं है। पवार की यह टिप्पणी उनकी बेटी और राकांपा सांसद सुप्रिया सुले के इसी तर्ज पर दिए गए बयान के एक दिन बाद आई है।

पवार बारामती में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि “अजित पवार हमारे नेता हैं। इसमें कोई विवाद नहीं है। विभाजन का क्या अर्थ है? किसी पार्टी में विभाजन कब होता है? अगर कोई बड़ा समूह राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी से अलग हो जाता है तो यह टूट होती है। अगर कुछ लोगों ने अलग रुख अपनाया है तो लोकतंत्र में यह उनका अधिकार है।' पवार ने कहा कि अगर उन्होंने अलग रुख अपनाया है तो इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी टूट गयी है। यह उनका निर्णय है।

गुरुवार को शरद पवार की बेटी सुले ने भी कहा था कि पार्टी में कोई विभाजन नहीं है और उन्होंने कुछ राकांपा विधायकों के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। सुले ने कहा था- “पार्टी बिल्कुल भी विभाजित नहीं हुई है, कुछ ने भाजपा के साथ जाने का अलग रुख अपनाया है। हमने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की है।”

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के इस दावे पर कि 2024 के चुनाव से पहले पवार भी बीजेपी में शामिल होंगे, एनसीपी प्रमुख ने रिपोर्टर को फटकार लगाते हुए कहा, 'आपको जो भी लगे, वो मत पूछिए...' वहीं आगामी आम चुनावों पर एक मीडिया सर्वेक्षण के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।लेकिन हम विभिन्न संस्थानों से जानकारी ले रहे हैं और इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि एमवीए [महा विकास अघाड़ी] को अधिक सीटें मिलेंगी।

टॅग्स :शरद पवारअजित पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?