लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने खोला राज, 2019 में विपक्ष से कौन कर सकता है पीएम पद पर दावा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 27, 2018 19:02 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में एक बयान में कहा कि वो प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देखते। राहुल ने कहा कि वो एक वैचारिक लड़ाई लड़ रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 27 अगस्त (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने आज कहा कि 2019 के चुनाव में अधिकतम सीटें जीतने वाली पार्टी ही प्रधानमंत्री पद के लिए दावा करेगी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर भी ‘खुशी’ जाहिर की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देखते हैं।

78 वर्षीय पवार ने कहा, “चुनाव होने दीजिए, इन लोगों (भाजपा) को सत्ता से बेदखल होने दीजिए। हम एकसाथ बैठेंगे। अधिक सीट जीतने वाली पार्टी प्रधानमंत्री पद पर दावा कर सकती है।” 

उन्होंने मुंबई में पार्टी की बैठक में कहा, “मैं इस बात से खुश हूं कि कांग्रेस नेता (राहुल गांधी) ने भी कहा है कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं।” 

गौरतलब है कि गांधी ने कल कहा था कि वह प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देखते हैं।

गांधी ने कहा था, “मैं इस तरह (प्रधानमंत्री बनने) के सपने नहीं देखता। मैं खुद को एक वैचारिक लड़ाई लड़ने वाले के तौर पर देखता हूं और यह बदलाव मेरे अंदर 2014 के बाद आया। मुझे महसूस हुआ कि जिस तरह की घटनाएं देश में हो रही है, उससे भारत और भारतीयता को खतरा है। मुझे इससे देश की रक्षा करनी है।” 

हर राज्य में मजबूत साझीदार की जरूरत

मुंबई में आयोजित बैठक में पवार ने राकांपा नेताओं को याद दिलाया कि 2004 के आम चुनाव के बाद गठित संयुक्त प्रगतिशील ग‍ठबंधन ने तत्कालीन राजग सरकार को सत्ता से बेदखल किया था। 

उन्होंने कहा कि वह हर राज्य में जाकर ऐसे क्षेत्रीय दलों को उनके साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे जो अभी भाजपा के साथ नहीं हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। उत्तर प्रदेश में मायावती और अखिलेश हैं। हर राज्य की स्थिति अलग है। इसलिए हमें हर राज्य में मजबूत लोगों को अपने साथ लेना होगा।” 

राहुल गांधी का पीएम बनने को लेकर जवाब

राहुल गांधी ने इससे पहले गुजरात विधान सभा चुनाव के दौरान भी प्रधानमंत्री बनने के लेकर अपने इरादों के बारे में सार्वजनिक रूप से बयान दिया था।

राहुल ने गुजरात में कहा था कि अगर उनकी पार्टी लोक सभा चुनाव 2019 में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती है तो उन्हें प्रधानमंत्री बनने में कोई एतराज नहीं होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हाल ही में एक मीडिया सर्वे में राहुल गांधी को विपक्ष का सबसे लोकप्रिय पीएम उम्मीदवार बताया गया था।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :लोकसभा चुनावशरद पवारलोकसभा संसद बिलराजीव गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल