लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में बादाम की खेती पर मंडराया खतरा, जंगली जानवर और इंडस्ट्री बनी मुसीबत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 2, 2023 14:54 IST

पुलवामा जिले के त्रिचल गांव के एक स्थानीय ने कहा कि जंगली जानवरों ने कहर बरपाया है, बादाम के इन सभी पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन कोई परवाह नहीं करता और आगे नहीं आता है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में बादाम की खेती करने वाले किसान परेशान जंगली जानवरों और इंडस्ट्री के कारण किसानों की मुश्किले बढ़ीअब तक कई किसानों के खेतों को जानवरों ने पहुंचाया नुकसान

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बादाम की खेती खात्मे के कगार पर होने लगी है क्योंकि इस पर जंगली जानवरों के साथ साथ अब लगाए जाने वाली फैक्टरियों से फैलने वाले प्रदूषण का साया खतरा बन कर मंडरा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में जहां सेब और अन्य फलों की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है, जिले में हजारों नहरें हैं, जहां केवल बादाम की खेती होती है।इन क्षेत्रों के लोग सदियों से बादाम की खेती से जुड़े हुए हैं लेकिन बागवानी विभाग की ओर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण बादाम की खेती चौपट होने के कगार पर है।

जिले के स्थानीय लोगों ने कहा कि प्राधिकरण में से कोई भी इस उद्योग के योगदान को स्वीकार करने को तैयार नहीं है, जिसके परिणामस्वरूप बादाम उद्योग जम्मू और कश्मीर के नक्शे से गायब हो रहा है।

पुलवामा जिले के त्रिचल गांव के एक स्थानीय ने कहा कि जंगली जानवरों ने कहर बरपाया है, बादाम के इन सभी पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन कोई परवाह नहीं करता और आगे नहीं आता है। यही नहीं इस उद्योग पर ध्यान देने के बजाय तरह-तरह के प्लांट लगाए जा रहे हैं।

नेवा परिगम, जद्दोरा, रहमू के स्थानीय निवासियों का कहना था कि कि जंगली जानवरों ने उनके बादाम के पेड़ों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। अब्दुल गागर ने कहा कि यह भूमि बादाम की खेती के लिए अच्छी है और सरकार की ओर से थोड़ा सा ध्यान देने से यह उद्योग फल-फूल सकता है।

स्थानीय लोगों ने बागवानी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एक भी अधिकारी ने उन गांवों का दौरा नहीं किया जहां बादाम उद्योग फल-फूल सकता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज