लाइव न्यूज़ :

गोयल, जावड़ेकर, सीतारमण और स्वराज समेत कई मंत्रियों ने सरकारी बंगलों के बकाया का भुगतान नहीं किया

By भाषा | Updated: May 19, 2019 15:42 IST

मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में कहा कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और पूर्वोतर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने भी अपने बंगलों के बकाया का भुगतान नहीं किया है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह बकाया बंगले में उपलब्ध फर्नीचर तथा अन्य वस्तुओं से संबंधित है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय के अनुसार, नकवी और सिंह पर इस अवधि के दौरान क्रमश: 1.46 लाख और 3.18 लाख रुपये बकाया हैं।अजीत कुमार सिंह द्वारा दायर आरटीआई पर 26 अप्रैल को दिये गए जवाब में यह जानकारी दी गई है।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि विजय गोयल, प्रकाश जावड़ेकर, निर्मला सीतारमण और सुषमा स्वराज समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों ने अपने सरकारी बंगलों के फरवरी तक के बकाया का भुगतान नहीं किया है।

मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में कहा कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और पूर्वोतर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने भी अपने बंगलों के बकाया का भुगतान नहीं किया है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह बकाया बंगले में उपलब्ध फर्नीचर तथा अन्य वस्तुओं से संबंधित है।

मंत्रालय के अनुसार, नकवी और सिंह पर इस अवधि के दौरान क्रमश: 1.46 लाख और 3.18 लाख रुपये बकाया हैं। अजीत कुमार सिंह द्वारा दायर आरटीआई पर 26 अप्रैल को दिये गए जवाब में यह जानकारी दी गई है।

केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाला संपदा निदेशालय राष्ट्रीय राजधानी में केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों को बंगले आवंटित करता है। जवाब में कहा गया है कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर फरवरी तक 53, 276 रुपये बकाया है जबकि प्रकाश जावड़ेकर ने 86,923 रुपये के बकाया का भुगतान नहीं किया है।

इसके अलावा संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल ने भी करीब तीन लाख रुपये का भुगतान नहीं किया है जबकि कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह पर फरवरी तक का 2,88,269 रुपये बकाया है। आरटीआई के जवाब में निदेशालय ने कहा है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर भी इस अवधि तक 98,890 रुपये बकाया हैं।

संपदा निदेशालय बकाया राशि का भुगतान करने वाले मंत्रियों और सांसदों को 'नो डिमांड सर्टिफिकेट' जारी करता है। 

टॅग्स :आरटीआईविजय गोयलनिर्मला सीतारमणसुषमा स्वराजप्रकाश जावड़ेकरमुख्तार अब्बास नक़वी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार