लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सात उपाध्‍यक्ष, आठ महासचिव नियुक्‍त

By भाषा | Updated: January 7, 2021 00:11 IST

Open in App

जयपुर, छह जनवरी कांग्रेस ने राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सात उपाध्‍यक्षों, आठ महासचिवों एवं 24 सचिवों की बुधवार को नियुक्ति की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान के अनुसार, गोविंद राम मेघवाल, हरिमोहन शर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, नसीम अख्‍तर इंसाफ, राजेंद्र चौधरी एवं रामलाल जाट को पार्टी का प्रदेश उपाध्‍यक्ष बनाया गया है।

नवनियुक्‍त पार्टी महासचिवों में जी आर खटाना, हाकिम अली, लखन मीणा, मांगीलाल गरासिया, प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, रीटा चौधरी एवं वेद सोलंकी शामिल हैं।

पार्टी आलाकमान की ओर से 24 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं, जिनमें भूराराम सिरवी, देशराज मीणा, गजेंद्र सांखला, जसवंत गुर्जर एवं जिया उर रहमान का नाम शामिल है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कार्यकारिणी के गठन के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद। नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जी के नेतृत्व में आप सभी कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों, सिद्धांतों एवं विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में कामयाब होंगे।'

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।’’

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में इन नियुक्तियों का लंबे समय से इंतजार था। कांग्रेस पार्टी ने पिछले साल जुलाई महीने में अशोक गहलोत सरकार के प्रति बगावत पर उतरे सचिन पायलट को पार्टी के प्रदेशाध्‍यक्ष पद से हटाकर गोविंद सिंह डोटासरा को यह जिम्‍मेदारी सौंपी थी। इसके साथ ही राज्‍य की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!