लाइव न्यूज़ :

मथुरा में एक करोड़ रुपये की लूट मामले में सात व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:04 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कुछ दिन पहले बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे एक सर्राफा व्यापारी से एक करोड़ पांच लाख रुपये की नकदी की लूट के मामले में पुलिस ने सात लुटेरों को गिरफ्तार करके 44 लाख 86 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया, ‘‘आरोपियों से 44 लाख 86 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है, सरगना सहित दो अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’ आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि गत गत 16 अगस्त को चार बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी अंकित से एक करोड़ से अधिक की राशि वाला बैग तब छीन लिया था जब वह उक्त राशि बैंक में जमा कराने जा रहा था। अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस महानिरीक्षक (आगरा जोन) नवीन अरोड़ा, एसएसपी गौरव ग्रोवर और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संवाददाताओं को बताया कि इस गिरोह के सरगना अरविंद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है जो अपने सहयोगियों के साथ फरार है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए दस टीमें गठित की गई थीं। उन्होंने बताया कि गिरोह के मुख्य सदस्य गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर के रहने वाले हैं। अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे और आरोपियों का पता मथुरा के बाजना में चला। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से नकदी के अलावा 315 बोर की तीन पिस्तौल, 12 कारतूस भी बरामद किये गए। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बाकी राशि और लूट के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिलें उनके फरार साथियों के पास हैं।एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 44 लाख 86 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर