लाइव न्यूज़ :

करोड़ों रुपए के आभूषण चोरी करने के मामले में सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 17, 2021 01:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी उत्तर पश्चिम दिल्ली के मौर्य एन्क्लेव में एक दुकान से करोड़ों रुपये के जेवरात लूटने के आरोप में सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि लूट में शामिल आरोपियों की पहचान शंकर, सूरज, सलीम पीटू शेख और राहुल के तौर पर हुई है। पांचों ने जेवर मीतू शेख और सानू रहमान को बेच दिए थे। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह हथियारों से लैस नकाबपोश सात लोग एक कार से आए और सुरक्षा गार्ड को पकड़ लिया और उससे बंदूक से धमकाया डराया।

पुलिस के मुताबिक, वे दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और 6.9 किलोग्राम आभूषण लेकर फरार हो गए।

उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी ने बताया कि तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर से खुफिया जानकारी इकट्ठा कर सात आरोपियों को पकड़ लिया गया है और करोड़ों रुपये के जेवरात के साथ-साथ अपराध में शामिल गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज