लाइव न्यूज़ :

गोवा के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हंगामा करने के लिए सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 5, 2021 15:59 IST

Open in App

शिरोदा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत के एक कार्यक्रम में कथित तौर पर हंगामा करने के लिए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पोंडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार को हुई थी, जब सावंत स्थानीय विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री सुभाष शिरोडकर के साथ एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सात व्यक्तियों को भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 143 (गैरकानूनी तरीके से जमा होना), धारा 353 (सरकारी सेवक पर हमला), 509 (महिला की गरिमा का अपमान) समेत अन्य अपराधों के तहत आरोपी बनाया गया है। इस बीच, एक स्थानीय संगठन ‘रेवॉल्यूश्नरी गोअन्स’ ने दावा किया कि युवा संगठन से जुड़े थे और मुख्यमंत्री से लोगों की समस्याओं पर जवाब मांगने की कोशिश कर रहे थे। संगठन के एक पदाधिकारी, मनोज परब ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में युवाओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश: MLA गोलू शुक्ला की बस ने मारी बाइक को टक्कर, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

बॉलीवुड चुस्कीGodaan Poster Release: प्रमोद सावंत ने किया फिल्म 'गोदान' का पोस्टर विमोचन; कहा- "भारतीय संस्कृति और गौ-सेवा को बढ़ावा देने वाली यह फिल्म सराहनीय है"

भारतगोवा जिला पंचायत चुनावः 50 में से 30 से अधिक सीट पर जीते भाजपा-एमजीपी, कांग्रेस 10, आम आदमी पार्टी तथा रिवोल्यूश्नरी गोअन्स पार्टी को 1-1 सीट

भारतGoa: नाइट क्लब अग्निकांड के बाद एक्शन में सरकार, सभी होटलों और क्लबों में आतिशबाजी पर लगाया बैन

क्राइम अलर्टGoa Nightclub Fire: भगोड़े अपराधियों को वापस लाना आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज