लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro: रेड लाइन मेट्रो की केबल तार चोरी, सेवाएं हुई बाधित; मुश्किल में फंसे यात्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2025 15:38 IST

Delhi Metro: केबल चोरी के कारण गुरुवार को दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर ट्रेन सेवाएं देरी से चलीं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की एक्स पर पोस्ट के अनुसार दोपहर 12.49 बजे तक सेवाएं सामान्य हो गईं।

Open in App

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर केबल चोरी की घटना के कारण बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केबल चोरी की एक और घटना के कारण रेड लाइन पर सेवाएं सुबह से ही प्रभावित हैं।’’

इसने कहा कि मरम्मत का काम अब उन घंटों में किया जा रहा है जब यात्री कम होते हैं। डीएमआरसी ने कहा कि अगर इस समयसीमा के भीतर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आज रात यात्री सेवाएं समाप्त होने के बाद मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।

पुलिस की मेट्रो इकाई के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डीएमआरसी ने कहा कि वह इन बार-बार आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील