लाइव न्यूज़ :

रामकृष्ण मठ के वरिष्ठ संत का निधन, ममता ने जताया शोक

By भाषा | Updated: October 18, 2021 01:23 IST

Open in App

कोलकाता, 17 अक्टूबर रामकृष्ण मठ के वरिष्ठ संत स्वामी अमेयानंदजी महाराज का रविवार रात निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

रामकृष्ण मठ प्रशासन ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने आध्यात्मिक संगठन द्वारा संचालित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बयान के मुताबिक रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में रात करीब आठ बजकर 25 मिनट पर उनका निधन हो गया, जहां उन्हें वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

स्वामी अमेयानंदजी लगभग दो दशक तक मठ के जयरामबती केंद्र और तीन वर्षों तक ढाका केंद्र के प्रमुख रहे थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वामी अमेयानंदजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मठ और मिशन के हजारों अनुयायियों के लिए उनका कार्य और जीवन मार्गदर्शक होगा। उनके निधन ने आध्यात्मिक दुनिया में एक शून्य पैदा कर दिया।

उनका पार्थिव शरीर रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ में सोमवार दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रखा जाएगा और मठ में रात नौ बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज