लाइव न्यूज़ :

जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव होंगे बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष, 4 दिसंबर को हो सकता है औपचारिक ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: December 2, 2025 18:07 IST

सूत्रों के अनुसार जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के अगले उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) हो सकते हैं।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार की ताजपोशी के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर जदयू के नेता की तैनाती की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के अगले उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो इस पद के लिए उनके नाम पर मुहर लग चुकी है। कहा जा रहा है कि 4 दिसंबर को इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

इससे पहले नई विधानसभा में नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन के दरबार हाल में शपथ दिलाई थी। नरेंद्र नारायण यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बहुत करीबी माना जाता है। वो जदयू के एक कद्दावर और अनुभवी नेता हैं। 

अब विधानसभा उपाध्यक्ष के तौर पर नरेंद्र नारायण यादव की नियुक्ति की खबर से बिहार की राजनीतिक गहमागहमी और बढ़ गई है। बता दें कि डॉ. प्रेम कुमार को निर्विरोध और सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है।

टॅग्स :बिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछापेमारी कर 21 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला, 450 से ज्यादा ऑर्केस्ट्रा सेंटरों को किया स्कैन, बांग्लादेशी पासपोर्ट और कई आपत्तिजनक दस्तावेज

क्राइम अलर्टप्रेम प्रसंग में गोली मारकर अरमान की हत्या, सुनसान जगह शव फेंका?, मृतक के मामा परवेज ने कहा-होटल में प्रेमिका से मिलने गया था और 5-6 लड़कों ने मारा?

क्राइम अलर्टपति नवाज की मौत और खून से लथपथ पड़ी हुई थी पत्नी नाजिया परवीन, घर में घुसकर धारदार हथियारों से एक दंपति पर हमला

भारतनीतीश कुमार की राह सम्राट सरकार?, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा- क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर सख्त कार्रवाई करेंगे

क्राइम अलर्टपेशाब करने घर से बाहर निकले, 60 वर्षीय बच्चू राम को पटक कर रौंदा, नवादा में हाथी मचा रहे हैं आतंक, अब तक 4 लोगों की गई?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

भारतपीएम मोदी ने आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त करने की दी मंज़ूरी

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

भारतबरगी बांध क्रूज हादसा एक बच्चे का शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई, कुछ अभी भी लापता

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत