लाइव न्यूज़ :

IPS एसएन श्रीवास्तव को सौंपा गया दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार, कल खत्म हो रहा है अमूल्य पटनायक का कार्यकाल

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 28, 2020 11:07 IST

दिल्ली हिंसा को देखते हुए 25 फरवरी की रात गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त किया था। अब उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीवास्तव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विशेष महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत थे। सीआरपीएफ में उनका कार्यकाल 30 जून, 2021 तक था।

आईपीएस अधिकारी एस एन श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा पर नियंत्रण के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार रात एस एन श्रीवास्तव को सीआरपीएफ से वापस बुलाकर दिल्ली पुलिस का विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया था। श्रीवास्तव एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं, जिनके 29 फरवरी को अमूल्य पटनायक के विस्तारित कार्यकाल के खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे की संभावना है। श्रीवास्तव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विशेष महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत थे। 

जानिए कौन हैं IPS अधिकारी एसएन श्रीवास्तव के बारे में?

श्रीवास्तव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विशेष महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत थे। सीआरपीएफ में उनका कार्यकाल 30 जून, 2021 तक था। श्रीवास्तव एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दिल्ली पुलिस में एक लंबे समय तक पारी खेल चुके श्रीवास्तव को लॉ एंड ऑर्डर में अच्छा-खासा तजुर्बा हासिल है। श्रीवास्तव को खासकर आतंक विरोधी ऑपरेशन, डी कंपनी और मेवाती गैंग के खिलाफ कामयाब एक्शन के माहिर रहे हैं। 

श्रीवास्तव के कार्यकाल में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आईपीएल मैच फिक्सिंग का खुलासा किया था। उस समय वह स्पेशल सेल में विशेष पुलिस आयुक्त थे। जम्मू कश्मीर में एडीजी रहते हुए श्रीवास्तव गृह युद्ध जैसी स्थितियों ने निपटने का भी लंबा अनुभव है। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में हिंसा को काबू करने के लिए उनकी तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि वह एक-दो दिन में दिल्ली पुलिस में कार्यभार संभाल लेंगे।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाएसएन श्रीवास्तवदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज