लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीलमपुर में हुई हिंसा पर AAP विधायक इशराक खान ने कहा- पूर्व एमएलए ने बिगाड़ा माहौल, प्रदर्शनकारी जाएं अपने घर

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 17, 2019 18:21 IST

CAA Protest: सीलमपुर में हिंसा को अंजाम देने वाले प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। कम से कम दो मोहल्लों से धुएं का गुबार उठता दिखा।

Open in App
ठळक मुद्देसंशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हो रहे प्रदर्शन ने मंगलवार (17 दिसंबर) को हिंसक रूप ले लिया।म आदमी पार्टी (AAP) ने पूर्व विधायक पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया। 

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हो रहे प्रदर्शन ने मंगलवार (17 दिसंबर) को हिंसक रूप ले लिया, जहां स्थानीय लोगों ने कई मोटरबाइकों को आग लगा दी, पुलिस पर पथराव किया और कई बसों को नुकसान पहुंचाया। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूर्व विधायक पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीलमपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक इशराक खान ने इलाके में हुई हिंसक घटनाओ को लेकर कहा, 'जब से पूर्व विधायक ने रैली निकाली है, पूरा माहौल अस्तव्यस्त हो गया है। सभी बाजारों को बंद कर दिया गया और गुंडों को बुलाया गया। यह किसी के लिए भी सही नहीं है। मैं प्रदर्शनकारियों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों में वापस जाएं।' इससे पहले सीलमपुर में हिंसा को अंजाम देने वाले प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। कम से कम दो मोहल्लों से धुएं का गुबार उठता दिखा। इलाके में एक पुलिस बूथ को भी नुकसान पहुंचाया गया। हिंसा के बाद से भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को वहां तैनात किया गया। 

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीलमपुर टी प्वाइंट पर लोग एकत्र हुए और दोपहर करीब बारह बजे विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। प्रदर्शनकारी सीलमपुर से जाफराबाद की ओर बढ़ रहे थे। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक प्रदर्शन दोपहर 12 बजे के करीब शुरू हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और सरकार के विरोध में नारे लगाए। सीलमपुर चौक पर सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तब उनके बीच संघर्ष हुआ। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019आम आदमी पार्टीकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज