लाइव न्यूज़ :

'काला-काला' भोजपुरी गाने का रीमेक जारी?, भाजपा ने लालू और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2025 17:12 IST

बिहार विधानसभा चुनावः 'घर भरे खातिर लालू लूट लेले सारा चारा' जैसी लाइन के जरिए बोला गया तीखा हमला।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने अपने लाभ के लिए चारा घोटाले जैसे घोटालों को अंजाम दिया।चारा और जमीन घोटाले को लेकर लालू और तेजस्वी पर तीखा हमला बोला गया है।तुष्टिकरण की राजनीति करने और धर्म के नाम पर लड़वाने का आरोप लगाया गया है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल लगातार एक दूसरे दल पर हमला तेज कर दिए हैं। एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौरजारी है। इसी बीच भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 'काला-काला' नामक एक भोजपुरी गाने का रीमेक जारी किया है, जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर निशाना साधा गया है। भाजपा ने इसे 'गैंग्स ऑफ घोटालेबाज' नाम से गाना जारी किया है। महज 188 सेकंड के इस वीडियो में भाजपा ने आरोप लगाया है कि लालू यादव ने अपने लाभ के लिए चारा घोटाले जैसे घोटालों को अंजाम दिया।

इसमें 'घर भरे खातिर लालू लूट लेले सारा चारा' जैसी लाइन के जरिए चारा और जमीन घोटाले को लेकर लालू और तेजस्वी पर तीखा हमला बोला गया है। दोनों पर केवल अपने परिवार का पेट भरने, तुष्टिकरण की राजनीति करने और धर्म के नाम पर लड़वाने का आरोप लगाया गया है।

उधर, भाजपा के द्वारा भोजपुरी गाने के माध्यम से निशाना साधने के बाद राजद की ओर से भी जवाबी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। ऐसे में यह साफ हो गया है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही दोनों गठबंधन की प्रमुख पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के माध्यम से राजनीतिक बढ़त लेने की न केवल कोशिश में हैं।

दरभंगा में राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रशासन के द्वारा नहीं होने देने पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, कहा-'रिटायर्ड भ्रष्ट अधिकारी' चला रहे हैं सरकार

बिहार के दरभंगा में डॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावास में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कार्यक्रम नहीं करने की अनुमति नहीं देने के प्रशासन के निर्णय का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जोरदार विरोध किया है। उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए इसे लोकतांत्रिक परंपराओं की धज्जियां उड़ाने वाला बताया।

साथ ही पूरे मामले में उन्होंने एक बार फिर 'डीके टैक्स का जिक्र करते हुए बिहार में 'रिटायर्ड भ्रष्ट अधिकारी' द्वारा सरकार चलाने की बातें कही। तेजस्वी यादव ने कहा कि रिटायर्ड भ्रष्ट अधिकारी और टायर्ड मुख्यमंत्री ने लोकतांत्रिक परंपराओं की धज्जियां उड़ाते हुए लोकसभा में देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी।

स्पष्टता से इसका कारण नीतीश कुमार और उनकी भुंजा पार्टी की भ्रष्ट चौकड़ी बताए। बिहार में अपराधियों में तांडव मचा रखा है प्रतिदिन सैकड़ों हत्याएं हो रही हैं। नीतीश-एनडीए का भ्रष्ट, निकम्मा, नकारा और नालायक सिस्टम अपराध तो रोक नहीं पा रहा, इसलिए सोचा कि अब विपक्ष के सकारात्मक संवाद को ही रद्द करा दें।

अचेत मुख्यमंत्री जी में अगर थोड़ी सी भी सजगता और होश बचा है तो इस आदेश को अविलंब रद्द कराए, अन्यथा बताए क्या इसकी अनुमति के लिए भी डीके टैक्स देना होगा? दरअसल, 'शिक्षा न्याय संवाद' यात्रा के तहत दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी का काफिला विश्वविद्यालय थाना के पास पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद प्रशासन और कांग्रेस नेतृत्व के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

राहुल गांधी अपनी मांग पर अडिग थे कि उनका कार्यक्रम अंबेडकर छात्रावास में ही होगा, जबकि जिला प्रशासन उन्हें राजेंद्र भवन (टाउन हॉल) में आयोजन की अनुमति देने पर जोर दे रहा था। हालांकि राहुल गांधी पैदल ही अंबेडकर छात्रावास चले गए। इस घटनाक्रम ने बिहार की सियासत को गर्मा दिया है।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज