लाइव न्यूज़ :

अटॉर्नी जनरल ने राजद्रोह कानून खत्म न करने की सिफारिश की, मामला बड़ी पीठ को भेजने पर 10 मई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

By विशाल कुमार | Updated: May 5, 2022 13:14 IST

शीर्ष अदालत ने अब मामले की सुनवाई के लिए 10 मई की तारीख निर्धारित की है जिसमें यह देखा जाएगा कि क्या भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 ए की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर एक बड़ी पीठ द्वारा सुनवाई की जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट दो रिट याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। शीर्ष अदालत इस विषय पर 1962 के फैसले के मद्देनजर फैसला लेगी। पीठ ने केंद्र से 9 मई तक मामले पर अपना जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा।

नई दिल्ली: भारत के अटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी) केके वेणुगोपाल ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि राजद्रोह कानून को खत्म नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि दुरुपयोग के संबंध में केवल दिशानिर्देश निर्धारित किए जाने चाहिए। वेणुगोपाल ने कहा कि किसकी मंजूरी है, क्या अस्वीकार्य है और क्या देशद्रोह के तहत आ सकता है, यह देखने की जरूरत है।

शीर्ष अदालत ने अब मामले की सुनवाई के लिए 10 मई की तारीख निर्धारित की है जिसमें यह देखा जाएगा कि क्या भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 ए की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर एक बड़ी पीठ द्वारा सुनवाई की जानी चाहिए।

शीर्ष अदालत इस विषय पर 1962 के फैसले के मद्देनजर फैसला लेगी। पीठ ने केंद्र से 9 मई तक मामले पर अपना जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता और केंद्र सरकार दोनों को अपनी दलीलें देने को कहा कि क्या इसे 7 मई तक एक बड़ी पीठ को सौंपने की जरूरत है।

बता दें कि, सीजेआई एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ सेना के पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी एसजी वोम्बटकेरे और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया द्वारा दायर दो रिट याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। 

पिछले साल जुलाई में याचिकाओं पर नोटिस जारी करते हुए सीजेआई रमना ने प्रावधान के कथित दुरुपयोग का जिक्र करते हुए पूछा था कि क्या औपनिवेशिक कानून, स्वतंत्रता के 75 साल बाद अभी भी आवश्यक है।

सीजेआई ने  पूछा था कि इस कानून को लेकर विवाद इस बात से संबंधित है कि यह एक औपनिवेशिक कानून है। यह स्वतंत्रता आंदोलन को दबाने के लिए था। महात्मा गांधी, तिलक आदि को चुप कराने के लिए अंग्रेजों ने उसी कानून का इस्तेमाल किया था। क्या आजादी के 75 साल बाद भी यह जरूरी है?

उन्होंने कहा कि इस कानून की विशाल शक्ति की तुलना एक बढ़ई से की जा सकती है जिसे एक वस्तु बनाने के लिए आरी दी जाती है, लेकिन वह इसका उपयोग एक पेड़ के बजाय पूरे जंगल को काटने के लिए करता है। यह इस प्रावधान का प्रभाव है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकेके वेनूगोपालमोदी सरकारएन वेंकट रमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष