लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगाने पर बढ़ी सिद्धू की मुश्किलें, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: August 21, 2018 03:11 IST

अदालत ने इस मामले की सुनवाई की तारीख 24 अगस्त को तय की है।

Open in App

मुजफ्फरपुर, 21  अगस्त: बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर राजद्रोह का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा चलाए जाने को लेकर आज एक परिवाद पत्र दायर किया गया है।वकील सुधीर कुमार ओझा ने उक्त परिवाद पत्र मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरि प्रसाद की अदालत में भादवि की धारा 124 ए, 153 बी, और 504 के तहत दर्ज करायी है । अदालत ने इस मामले की सुनवाई की तारीख 24 अगस्त को तय की है।सिद्धू गत 18 अगस्त को पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वहां गए थे और उस दौरान पाकिस्तानी जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगाया था।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगाने के लिए अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी पर निशाना साधते हुए उनके कृत्य को ‘‘गलत’’ बताया जबकि भाजपा समेत विपक्षी दलों ने भी सिद्धू की आलोचना की थी।

सफाई में बाजवा को गले लगाने के बारे में पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा था, ‘‘अगर कोई (पाक सेना प्रमुख) मेरे पास आता है और कहता है कि हमारी संस्कृति एक है और हम पहले सिख गुरू, गुरू नानक देव की 550वीं जयंती पर पाकिस्तान में गुरूद्वारा करतारपुर साहिब का मार्ग खोलेंगे तो मैं क्या कर सकता था?’’ 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज